Police Administration Action : उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में सरकारी जमीन पर गैरकानूनी कब्जे की एक बड़ी कोशिश को प्रशासन ने समय रहते असफल कर दिया है। मामला मोतीपुर थाना क्षेत्र के मोंगलाहन पुरवा गांव का है, जहां करीब 3 एकड़ सरकारी जमीन पर रातों-रात एक गैरकानूनी मजार का निर्माण कर लिया । मामले की खबर लगते ही पुलिस और विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर ज्लद और सख्त कार्रवाई की। कब्जे की नीयत से रातों-रात हुआ था निर्माण पुलिस जानकारी के अनुसार , प्रशासन को गुप्त सूचना मिली थी कि मोंगलाहन पुरवा गांव में मौजूद सरकारी जमीन को हथियाने के मकसद से एक स्थानीय व्यक्ति ने रात के अंधेरे में वहां मजार का ढांचा खड़ा कर दिया है। यह जमीन करीब 3 एकड़ की एक बड़ी सरकारी संपत्ति है, इसलिए प्रशासन ने मामले को बेहद गहनता से लिया और बिना समय गंवाए भारी बल के साथ मौके पर रवाना हो गए। बनाने वाले से ही वापस हटवाया ढांचा घटनास्थल पर पहुंची पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने सबसे पहले स्थिति का जायजा लिया। फिर माहौल बिगड़ने या विवाद से बचने के लिए अधिकारियों ने समझदारी से काम लिया।बिना हंगामे के प्रशासन ने मजार का निर्माण करने वाले व्यक्ति को उसकी गलत हरकत के लिए कड़ी फटकार लगाई और कानून का उल्लेखदेते हुए उसे खुद ही ढांचा हटाने का आदेश दिया। प्रशासन की सख्त चेतावनी के बाद आरोपी को झुकना पड़ा और उसने बिना किसी विरोध या हंगामे के अपने हाथों से ही मजार के ढांचे को वहां से हटा दिया। फिलहाल, इलाके में पूरी तरह शांति का माहौल कायम है। पुलिस और विभाग की टीम पूरी घटना और उस जमीन पर नजर बनाए हुए है। अधिकारियों का कहना है कि सरकारी संपत्तियों पर अवैध कब्जे की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आरोपी के खिलाफ आगे की जरुरी कानूनी कार्रवाई की जाएगी । ये भी पढ़े : कतर्नियाघाट में दिखे जंगल के नन्हे शहजादे, तीन बाघ शावकों ने बढ़ाई वन विभाग की उम्मीदें