Captaincy Controversy: सूर्यकुमार यादव को टी20 टीम की कप्तानी से हटाए जाने के मामले पर अब राजनीतिक टिप्पणीयां शुरू हो गई है। समाजवादी पार्टी के एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने आरोप लगाया है कि सूर्यकुमार यादव को उनके बेहतरीन खेल के बावज़ूद PDA (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) समाज से आने के कारण कप्तानी से हटाया गया। उनका मानना है की सूर्य के साथ नाइंसाफ़ी हुई है । जय शाह और बीजेपी पर लगाए आरोप आशुतोष सिन्हा ने इस मामले मे जय शाह पर सीधा निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सूर्यकुमार को कप्तानी से हटाने के पीछे उनका हाथ था। उनका आरोप था कि बीजेपी पिछड़े वर्गों को उनका हक नहीं दे रहा है और आरक्षण व्यवस्था में भी कई खामियां बताई। अपने बयान में उन्होंने 69 हजार शिक्षक भर्ती समेत कई अन्य विषयो का भी जिक्र किया और बीजेपी पर तंज कसे । बीसीसीआई के जवाब का इंतजार खास बात यह है कि है कि कुछ महीने पहले ही सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में भारत ने टी20 विश्व कप जीता था। ऐसे में उन्हें कप्तानी से हटा देने को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि, इस पूरे मामले पर अभी तक बीसीसीआई की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। ये भी पढ़े : Dhaka में ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश मैच हुआ गर्म, इंग्लिस-राणा विवाद ने खींचा ध्यान