उत्तर प्रदेशबहराइच

कतर्नियाघाट में दिखे जंगल के नन्हे शहजादे, तीन बाघ शावकों ने बढ़ाई वन विभाग की उम्मीदें

बहराइच के कतर्नियाघाट अभयारण्य में तीन बाघ शावक कैमरे में कैद हुए। वन विभाग ने इसे बाघों की बढ़ती संख्या और सफल संरक्षण प्रयासों का सकारात्मक संकेत बताया।

Reported by AJAY SHARMA and edited by Shagun Chaurasia

Katarniaghat Tiger Cubs: उत्तर प्रदेश में बहराइच के कतर्नियाघाट वन्यजीव अभयारण्य से वन्यजीव प्रेमियों के लिए खुशखबरी सामने आई है। जंगल में तीन बाघ शावकों की मौजूदगी कैमरे में कैद हुई है, जिससे क्षेत्र में बाघों की बढ़ती संख्या और सफल प्रजनन के संकेत मिले हैं।

बेफिक्र होकर इधर-उधर घूमते दिखे

गश्त के दौरान वन विभाग के एक रेंजर ने इन शावकों को जंगल में घूमते हुए देखा और उनका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। सामने आए दृश्य में तीनों शावक पूरी तरह स्वस्थ और सक्रिय दिखाई दे रहे हैं। वे जंगल के भीतर बेफिक्र होकर इधर-उधर घूमते नजर आए, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि आसपास उनकी मां भी मौजूद हो सकती है।

सुरक्षित वातावरण का प्रमाण

वन अधिकारियों का कहना है कि किसी भी संरक्षित क्षेत्र में शावकों का दिखाई देना वहां के पारिस्थितिक संतुलन और सुरक्षित वातावरण का प्रमाण माना जाता है। यह संकेत देता है कि कतर्नियाघाट का जंगल बाघों के लिए अनुकूल आवास बना हुआ है और संरक्षण प्रयास सकारात्मक परिणाम दे रहे हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, बाघों की नई पीढ़ी का सामने आना वन्यजीव संरक्षण कार्यक्रमों की सफलता को भी दर्शाता है। इससे आने वाले समय में क्षेत्र में बाघों की संख्या और बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

वन विभाग में खुशी

वीडियो सामने आने के बाद वन विभाग में उत्साह का माहौल है। अधिकारियों ने बताया कि शावकों और अन्य वन्यजीवों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए निगरानी व्यवस्था और मजबूत की जाएगी। साथ ही जंगल में गश्त बढ़ाने और संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष नजर रखने की योजना भी बनाई जा रही है।

ये भी पढ़ें: सिटी मजिस्ट्रेट के आवास के सामने सपा कार्यकर्ताओं ने लगाए विरोध के पोस्टर, रातभर में चमकी होर्डिंग

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »