नोएडा

भीषण गर्मी में पानी को तरसे हजारों लोग! ग्रेटर नोएडा की सोसायटी में 14 दिन से गहराया जल संकट

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सुपरटेक ईको विलेज-3 में 14 दिनों से जल संकट बना हुआ है। करीब 2,000 परिवार प्रभावित हैं। निवासियों ने प्राधिकरण और सोसायटी प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया।

Reported by Shagun Chaurasia and edited by Shagun Chaurasia

Water Shortage In Greater Noida: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सुपरटेक ईको विलेज-3 सोसायटी में पिछले दो सप्ताह से पानी की समस्या ने हजारों निवासियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। भीषण गर्मी के बीच करीब 2,000 परिवार पर्याप्त जलापूर्ति न होने से परेशान हैं। कई टावरों में हालात ऐसे हैं कि लोगों को रोजमर्रा के कामकाज के लिए भी पानी नहीं मिल पा रहा। निवासियों के अनुसार सोसायटी के कई टावरों में पानी का दबाव बेहद कम है, जबकि कुछ स्थानों पर सप्लाई पूरी तरह बाधित हो चुकी है। लोगों का कहना है कि एक बाल्टी पानी भरने में भी लंबा समय लग रहा है। सोमवार दोपहर से कुछ टावरों में पीने का पानी पूरी तरह बंद होने की शिकायत सामने आई है।

परेशानियां झेल रहे लोगों को राहत नहीं

सोसायटी के निवासियों का आरोप है कि समस्या को लेकर प्रबंधन और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण दोनों को कई बार अवगत कराया गया, लेकिन समाधान नहीं निकल सका। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डाल रहे हैं, जबकि परेशानियां झेल रहे लोगों को राहत नहीं मिल रही। लोगों का यह भी कहना है कि पीने के पानी के लिए पर्याप्त टैंकरों की व्यवस्था तक नहीं की गई।

लगातार बढ़ती शिकायत

जल संकट केवल इस सोसायटी तक सीमित नहीं है। ग्रेटर नोएडा के कई सेक्टरों और अन्य हाउसिंग सोसायटियों में भी कम दबाव और अनियमित जलापूर्ति की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। हालांकि प्राधिकरण के जल विभाग का दावा है कि सभी क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति की जा रही है और जहां समस्या है, वहां जल्द समाधान कराया जाएगा। इसके बावजूद निवासियों की परेशानी कम होती नजर नहीं आ रही।

ये भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा की ATS साइट पर हादसा, सेफ्टी बेल्ट टूटने से दो मजदूरों की मौत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »