भारत

अमित शाह आज करेंगे अमरनाथ यात्रा तैयारियों की समीक्षा, सुरक्षा से लेकर सुविधाओं तक होगी बड़ी बैठक

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं, आवास और परिवहन व्यवस्थाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा करेंगे, ताकि तीर्थयात्रा सुरक्षित और सुचारु रूप से संपन्न हो सके।

Reported by Ravi and edited by Shagun Chaurasia

Amarnath Yatra Security: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज आगामी अमरनाथ यात्रा की तैयारियों को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक करेंगे। बैठक में यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था, स्वास्थ्य सुविधाएं, आवास, परिवहन और अन्य जरूरी इंतजामों की विस्तृत समीक्षा की जाएगी।

सुरक्षा तैयारियों पर रहेगा विशेष फोकस

सूत्रों के अनुसार बैठक में यात्रा मार्गों पर सुरक्षा प्रबंधन, आतंकवाद-रोधी रणनीति, श्रद्धालुओं के काफिलों की सुरक्षा, इंटेलिजेंस समन्वय और आपातकालीन प्रतिक्रिया व्यवस्था पर विशेष चर्चा होगी। इसके अलावा स्वास्थ्य सेवाओं, संचार प्रणाली और आधारभूत सुविधाओं की तैयारियों का भी आकलन किया जाएगा।

बैठक में ये अधिकारी होंगे शामिल

बैठक में केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन, गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी, CRPF, BSF, ITBP और SSB के शीर्ष अधिकारी, इंटेलिजेंस ब्यूरो के प्रमुख तथा सेना के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हो सकते हैं। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, मुख्य सचिव अटल डुल्लू, डीजीपी नलिन प्रभात सहित कई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भी बैठक में भाग लेने वाले हैं।

3 जुलाई से शुरू होगी यात्रा

57 दिनों की श्री अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होकर 28 अगस्त तक चलेगी। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए केंद्र और जम्मू-कश्मीर प्रशासन सुरक्षा एवं सुविधाओं को लेकर विशेष तैयारी कर रहे हैं। यात्रा की सुरक्षा के लिए 670 अर्धसैनिक बल कंपनियों की तैनाती को मंजूरी दी गई है।

ये भी पढें: चलती ट्रेन पर हमला या शरारत? मोहन भागवत की मौजूदगी वाली शताब्दी पर पथराव से सनसनी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »