उत्तर प्रदेश

चलती ट्रेन पर हमला या शरारत? मोहन भागवत की मौजूदगी वाली शताब्दी पर पथराव से सनसनी

फिरोजाबाद में RSS प्रमुख मोहन भागवत की स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस पर पथराव हुआ, E-1 कोच का शीशा टूटा, सभी यात्री सुरक्षित हैं, घटना की जांच जारी है।

Reported by Ravi and edited by Shagun Chaurasia

Swarna Shatabdi Express Pelted With Stones: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत जिस स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस से दिल्ली जा रहे थे, उस ट्रेन पर गुरुवार शाम फिरोजाबाद जिले में पथराव की घटना सामने आई। पथराव में ट्रेन के E-1 कोच का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। राहत की बात यह रही कि मोहन भागवत पूरी तरह सुरक्षित हैं और किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है।

चलती ट्रेन पर पथराव

कानपुर से दिल्ली जा रही स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस जब फिरोजाबाद जिले में मक्कनपुर स्टेशन पार कर रही थी, तभी किसी अज्ञात व्यक्ति ने चलती ट्रेन पर पत्थर फेंक दिया। पत्थर E-1 कोच की खिड़की से टकराया, जिससे शीशा टूट गया। उसी कोच में मोहन भागवत भी यात्रा कर रहे थे, हालांकि उनकी सीट दूसरी ओर होने के कारण उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचा।

आउटर पर रुकवाई ट्रेन

घटना की सूचना मिलते ही ट्रेन को टुंडला जंक्शन के आउटर पर रोका गया। रेलवे पुलिस (GRP), रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और स्थानीय प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले में कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि पथराव करने वाले आरोपियों की पहचान की जा सके।

कोच का बाहरी शीशा क्षतिग्रस्त

पुलिस ने जल्द ही घटना का खुलासा करने का दावा किया है। अधिकारियों का कहना है कि इस घटना में किसी यात्री को चोट नहीं आई है और केवल कोच का बाहरी शीशा क्षतिग्रस्त हुआ है। जांच के बाद ट्रेन को दिल्ली के लिए रवाना कर दिया गया। घटना के बाद रेलवे और सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं।

ये भी पढें: एक और राज्यसभा सांसद ने छोड़ा साथ, क्या ममता बनर्जी के सामने खड़ा हो रहा बड़ा संकट?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »