नोएडा

नोएडा अपार्टमेंट में आग, दो लोगों का सुरक्षित रेस्क्यू

सेक्टर-50 स्थित ओवरसीज अपार्टमेंट के फ्लैट में लगी आग, समय रहते टला बड़ा हादसा. फायर टीम ने कटर से दरवाजा काटकर फ्लैट में फंसे दो लोगों को सुरक्षित निकाला, कोई जनहानि नहीं

Reported by KISHAN SINGH and edited by Shagun Chaurasia

Noida Fire: नोएडा के सेक्टर-50 स्थित ओवरसीज अपार्टमेंट में सोमवार को अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग अपार्टमेंट के एक फ्लैट में लगी थी। घटना की सूचना मिलते ही फायर विभाग की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

बताया जा रहा है कि आग लगने के दौरान फ्लैट के अंदर दो लोग फंसे हुए थे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए फायर विभाग की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए कटर की मदद से फ्लैट का दरवाजा काटा और अंदर फंसे दोनों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

https://x.com/i/status/2065146801272082706

इसके बाद दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत करते हुए आग पर काबू पाया। समय रहते किए गए रेस्क्यू ऑपरेशन और आग बुझाने की कार्रवाई के चलते किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। फायर विभाग और संबंधित अधिकारी मामले की जांच में जुटे हुए हैं। प्रारंभिक तौर पर आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।

यह घटना थाना सेक्टर-49 क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सेक्टर-50 स्थित ओवरसीज अपार्टमेंट की है। घटना के बाद अपार्टमेंट परिसर में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा, हालांकि फायर विभाग की तत्परता से स्थिति को जल्द ही नियंत्रण में ले लिया गया।

अपडेट जारी है…

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »