उत्तर प्रदेशमहोबा

कबरई की वर्षों पुरानी पानी समस्या खत्म होने की ओर! विधायक राकेश गोस्वामी ने परियोजना का लिया जायजा

महोबा की कबरई नगर पंचायत में पेयजल परियोजना का विधायक राकेश गोस्वामी ने निरीक्षण किया। अधिकारियों को समयबद्ध कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। परियोजना से हजारों परिवारों को बेहतर जलापूर्ति मिलेगी।

Mahoba Water Supply Project: उत्तर प्रदेश के महोबा की नगर पंचायत कबरई में पेयजल व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए चल रहे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट का सदर विधायक राकेश गोस्वामी ने स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कलशहा बाबा पानी की टंकी को मुख्य पेयजल योजना से जोड़ने के कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को तय समय में काम पूरा करने के निर्देश दिए।

अधिकारियों के साथ बैठक

निरीक्षण के दौरान विधायक ने जल निगम और कार्यदायी संस्था के अधिकारियों के साथ बैठक कर परियोजना की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने कार्य में आ रही तकनीकी बाधाओं और लंबित मुद्दों की समीक्षा की तथा संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर कई समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। विधायक ने स्पष्ट कहा कि कार्य की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा और लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

हर घर तक स्वच्छ और नियमित पेयजल

मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकता हर घर तक स्वच्छ और नियमित पेयजल पहुंचाना है। कबरई की बढ़ती आबादी को देखते हुए इस योजना का विस्तार आवश्यक था। परियोजना पूरी होने के बाद हजारों परिवारों को बेहतर जलापूर्ति का लाभ मिलेगा और कम दबाव व अनियमित सप्लाई जैसी समस्याओं से राहत मिलेगी।

लोगों ने भी अपनी राय रखी

निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों ने भी अपनी राय रखी और उम्मीद जताई कि वर्षों से चली आ रही पेयजल समस्या जल्द समाप्त होगी। वहीं विभागीय अधिकारियों ने बताया कि पाइपलाइन बिछाने का 70 प्रतिशत से अधिक कार्य पूरा हो चुका है, जबकि टंकी की मरम्मत और सफाई अंतिम चरण में है। प्रशासन का लक्ष्य अगले दो महीनों में परियोजना पूरी कर इसे जनता को समर्पित करना है।

ये भी पढ़ें: IGRS शिकायतों पर खराब फीडबैक, DM का DUDA दफ्तर में छापा, कर्मचारियों की रोकी सैलरी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »