उत्तर प्रदेशबहराइच

दिल्ली अग्निकांड के बाद बहराइच में एक्शन, 7 होटलों को नोटिस

दिल्ली होटल अग्निकांड के बाद बहराइच प्रशासन अलर्ट मोड में है। सुरक्षा मानकों की जांच में खामियां मिलने पर सात होटलों को नोटिस जारी, 15 दिन में सुधार के निर्देश दिए गए।

Reported by AJAY SHARMA and edited by Shagun Chaurasia

Bahraich Hotel Safety Inspection: दिल्ली के होटल में हुए भीषण अग्निकांड के बाद बहराइच जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी के निर्देश पर शहर के होटलों में सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम का गठन किया गया है। इस टीम में सिटी मजिस्ट्रेट, क्षेत्राधिकारी (सिटी) और मुख्य अग्निशमन अधिकारी (CFO) शामिल हैं।

सुरक्षा मानकों की अनदेखी

संयुक्त टीम द्वारा शहर के विभिन्न होटलों का गहन निरीक्षण किया जा रहा है। जांच के दौरान कई होटलों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी सामने आई, जिसके बाद 7 होटलों को नोटिस जारी किया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि संबंधित होटल संचालकों को 15 दिनों के भीतर सभी आवश्यक सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करना होगा, अन्यथा उनके खिलाफ सीजर समेत कड़ी कार्रवाई की जा सकती है।

सुरक्षा के लिए अभियान

निरीक्षण के दौरान अग्निशमन उपकरण, आपातकालीन निकास मार्ग, विद्युत सुरक्षा और होटल में ठहरने वाले यात्रियों की सुरक्षा से जुड़े अन्य मानकों की जांच की जा रही है। सिटी मजिस्ट्रेट राजेश प्रसाद ने कहा कि होटलों में सुरक्षा मानकों के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रशासन का यह अभियान शहर भर के होटलों में लगातार जारी रहेगा।

ये भी पढ़ें: बहराइच से चुनावी बिगुल फूंकने की तैयारी, ओवैसी के दौरे से पहले AIMIM प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा बयान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »