नोएडा

Crime news: दोस्त की हत्या कर चेहरा और पहचान मिटाने के लिए शव को जिंदा जलाया

Crime news: कासना पुलिस ने तीन दिन पहले हुए अंधे कत्ल का किया सनसनीखेज पर्दाफाश; आरोपी शहजाद उर्फ बिट्टू गिरफ्तार, हत्या में इस्तेमाल डंडा, कड़े और मोटरसाइकिल बरामद।

Reported by India Headlines and edited by Kashish Solanki

Crime news : उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा की कासना कोतवाली पुलिस ने तीन दिन पहले हुए एक  हत्याकांड का सोमवार को  पर्दाफाश कर दिया है। यहां एक  दोस्त ने कड़े बिकवाने का झांसा देकर अपने ही साथी को मौत के घाट उतार दिया।  आरोपी ने पहले डंडे से पीट-पीटकर दोस्त की हत्या की और फिर उसकी पहचान मिटाने के लिए शव पर पेट्रोल डाल कर  आग लगा दी। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।

कड़े बिकवाने का लालच देकर नहर किनारे ले गया था आरोपी

पुलिस पदाधिकारी से मिली जानकारी के मुताबिक,  12 जून को ग्राम दौलतपुर का रहने वाला हुजैफ अचानक लापता हो गया था। परिवार की चिंता के बाद जब पुलिस ने मामले की जाँच-पड़ताल शुरू की, तो  जांच में सामने आया कि दनकौर क्षेत्र के ग्राम दौला राजपुर का निवासी शहजाद उर्फ बिट्टू, हुजैफ को उसके कड़े अच्छे दामों में बिकवाने का लालच देकर अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाकर साथ ले गया था।

पहले किया नशा, फिर सिर पर डंडे से ताबड़तोड़ वार

रास्ते में दोनों ने सूखा नशा  भी किया था किया। इसके बाद शहजाद, हुजैफ को एक सुनसान जगह की तलाश में ग्राम चंद्रावल के पास नहर किनारे ले गया। वहां जैसे ही उसे मौका मिला, उसने हुजैफ के सिर पर डंडे से जोरदार वार कर दिया। हुजैफ के जमीन पर गिरते ही आरोपी ने उस पर ताबड़तोड़ कई बार वार किए, जिससे हुजैफ की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या करने के बाद आरोपी वहां से भाग गया, लेकिन कुछ दूर जाने के बाद उसे शक हुआ कि कहीं हुजैफ जिंदा न बच गया हो।

मोटरसाइकिल से पेट्रोल निकालकर शव को लगाई आग

हुजैफ के जिंदा होने के खौफ और उसकी पहचान पूरी तरह मिटाने की नीयत से आरोपी शहजाद दोबारा घटनास्थल पर गया । उसने अपनी मोटरसाइकिल से पेट्रोल निकाला और शव पर डाल कर  आग लगा दी। शव से आग की लपटें उठती देख आरोपी घबरा गया और  कहीं ग्रामीण वहां न आ जाएं इस डर से  वह शव को नहर में फेंके बिना ही मौके से फरार हो गया।

तीन टीमों ने मिलकर दबोचा हत्यारोपी

इस हत्याकांड का खुलासा करने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा तीन विशेष टीमों का गठन किया गया था। मुखबिर की सटीक सूचना पर कासना पुलिस ने घेराबंदी करते हुए आरोपी शहजाद उर्फ बिट्टू को दबोच लिया।  पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया डंडा, वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और लूटे गए कड़े बरामद कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

ये भी पढ़े : Building safety issue: नोएडा सोसाइटी में दहशत: गिरने लगा प्लास्टर, लोग हेलमेट पहनकर टहलने को मजबूर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »