UP Crime : उत्तर प्रदेश के बहराइच से एक बहुत आश्चर्यजनक और हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ कोतवाली नगर क्षेत्र में केवल बाइक खड़ी करने जैसी मामूली बात को लेकर दो युवकों में झड़प हो गई। यह विवाद इतना बढ़ गया कि एक दबंग युवक ने गुस्से में आकर सरेआम दूसरे युवक पर जानलेवा हमला कर दिया और उसे गोली मार दी। सरेआम चली गोली यह पूरी भयानक वारदात वहां लगे एक CCTV कैमरे में कैद हो गई। वीडियो में साफ दिख रहा था कि किस तरह आरोपी सरेआम तमंचा निकालकर गोली चला रहा है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी तुरंत मौके से फरार हो गया था। खुलेआम गोली चलने की इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। https://twitter.com/INDIAHEADLINEST/status/2066763770693812542 पुलिस ने की पहचान घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत हरकत में आई। पुलिस ने जब मौके पर लगे CCTV फुटेज की जांच पड़ताल की, तो हमलावर की पहचान साफ हो गई। आरोपी की पहचान शहर के खत्रीपुरा इलाके के रहने वाले शौर्य प्रताप सिंह के रूप में हुई। वहीं, घायल हुए युवक का नाम सलमान है, जिसे तुरंत नजदीकी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहाँ उसका इलाज चल रहा है। ASP का बयान घटना के बाद से ही आरोपी शौर्य प्रताप सिंह फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। मामले की जानकारी देते हुए बहराइच के अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने साफ किया कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। ये भी पढ़े : मोहर्रम से पहले नानपारा में सख्त संदेश! कोतवाल की चेतावनी वाला वीडियो हुआ वायरल