Bahraich Moharram Security: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के नानपारा क्षेत्र में आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। इसी क्रम में कोतवाली नानपारा परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई, जिसमें क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, धर्मगुरुओं और स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया। अफवाह से रहे दूर बैठक के दौरान नानपारा कोतवाल राजनाथ सिंह ने कानून व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अफवाह या शांति भंग करने वाली गतिविधियों से दूर रहने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि त्योहार के दौरान माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान दिया गया उनका संबोधन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कोतवाल लोगों को कानून का पालन करने, आपसी भाईचारा बनाए रखने और प्रशासन का सहयोग करने की हिदायत देते दिखाई दे रहे हैं। https://twitter.com/INDIAHEADLINEST/status/2066756327645556772 मोहर्रम पर कड़ी व्वयस्था पुलिस प्रशासन का कहना है कि मोहर्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष नजर रखी जाएगी और शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ये भी पढ़ें: दिल्ली अग्निकांड के बाद बहराइच में एक्शन, 7 होटलों को नोटिस