नोएडा

4 साल में 7809 खोए मोबाइल बरामद, कीमत 23 करोड़ से ज्यादा

नोएडा पुलिस ने 4 वर्षों में तकनीक से 7809 खोए मोबाइल बरामद कर 23 करोड़ से अधिक मूल्य के फोन मालिकों को लौटाए, मिशन सहयोग अभियान में बड़ी सफलता मिली।

Reported by Shagun Chaurasia and edited by Shagun Chaurasia

Mobile Phones Recovery: गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट ने तकनीक आधारित कार्रवाई के जरिए एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 1 दिसंबर 2022 से 31 मई 2026 के बीच चोरी और गुम हुए कुल 7809 मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को वापस सौंप दिया। इन मोबाइलों की अनुमानित कीमत 23 करोड़ 55 लाख 80 हजार 450 रुपये बताई गई है।

कैसे किए मोबाइल रिकवर

पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान में सीईआईआर (CEIR) पोर्टल, इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और आधुनिक तकनीकी सिस्टम का व्यापक उपयोग किया गया। इसके जरिए न सिर्फ मोबाइल फोन की लोकेशन ट्रैक की गई, बल्कि कई मामलों में चोरी करने वाले आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों के अनुसार, मोबाइल चोरी या गुम होने से लोगों को आर्थिक नुकसान के साथ मानसिक परेशानी भी होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए मोबाइल रिकवरी को प्राथमिकता दी गई। बरामद किए गए मोबाइल समय-समय पर ‘मिशन सहयोग’ कार्यक्रम के तहत उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे गए।

लोगों ने पुलिस की तारीफ की

मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने पुलिस की इस पहल की सराहना की और इसे जनता के प्रति संवेदनशील और भरोसेमंद पुलिसिंग का उदाहरण बताया। ‘मिशन सहयोग’ केवल मोबाइल लौटाने का अभियान नहीं, बल्कि पुलिस और जनता के बीच विश्वास मजबूत करने की एक महत्वपूर्ण कड़ी बन गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी तकनीक आधारित पुलिसिंग को और मजबूत किया जाएगा, ताकि गुम और चोरी हुए सामान की बरामदगी तेजी से हो सके और आम जनता को तुरंत राहत मिल सके।

ये भी पढ़ें: लर्नर लाइसेंस के लिए परिवहन विभाग जाना जरूरत नहीं! परीक्षा भी होगी ऑनलाइन, जाने पूरी प्रक्रिया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »