1- दिल्ली हाईकोर्ट ने टेलीग्राम पर बैन हटाने से किया इनकार Telegram Ban Hearing: दिल्ली हाईकोर्ट ने टेलीग्राम पर लगाए गए अस्थायी प्रतिबंध को हटाने से साफ इनकार कर दिया है। यह फैसला केंद्र सरकार के उस कदम को मजबूती देता है, जिसमें RE-NEET परीक्षा से पहले ऐप पर 5 दिन का बैन लगाया गया था।Telegram पर बड़ा झटका कोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा कि सरकार ने उपलब्ध तथ्यों और सुरक्षा चिंताओं को ध्यान में रखते हुए उचित प्रक्रिया का पालन किया है। आदेश की इमरजेंसी प्रकृति और उसके पीछे दिए गए कारण पर्याप्त और संतोषजनक पाए गए। अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि आदेश की पूर्व सूचना न दिए जाने को आधार बनाकर इसे गलत नहीं ठहराया जा सकता। सुनवाई में कोर्ट में क्या कहा सरकार ने अदालत में दावा किया कि टेलीग्राम जैसे प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कई संदिग्ध गतिविधियों, यहां तक कि आतंकी नेटवर्किंग और परीक्षा पेपर लीक जैसी घटनाओं में भी किया जा रहा है। सॉलिसिटर जनरल ने बताया कि इस मामले की विस्तृत जांच एक उच्चस्तरीय कमेटी द्वारा की गई, जिसकी अध्यक्षता कैबिनेट सचिव ने की थी। 2- 56 साल के हुए राहुल गांधी Rahul Gandhi Birthday: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी का आज शुक्रवार को अपना 56वां जन्मदिन मना रहे है। इस अवसर पर देशभर से समर्थकों, पार्टी कार्यकर्ताओं और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। हालांकि सबसे अधिक चर्चा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से आए संदेश की रही, जिसने राजनीतिक गलियारों में अलग ही माहौल बना दिया। PM का राहुल गांधी को खास शुभकामनाएं प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना की। राजनीतिक प्रतिस्पर्धा के बावजूद प्रधानमंत्री का यह संदेश लोकतांत्रिक परंपराओं और व्यक्तिगत सम्मान का प्रतीक माना जा रहा है। कांग्रेस पार्टी का भी भावुक संदेशराहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस पार्टी ने भी भावुक और विस्तृत संदेश जारी किया। पार्टी ने उन्हें ऐसे नेता के रूप में प्रस्तुत किया जो अन्याय, असमानता और सत्ता के दुरुपयोग के खिलाफ लगातार आवाज उठाते रहे हैं। 3- CM योगी के महोबा दौरे को लेकर तैयारियां तेज CM Yogi Mahoba Visit: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगामी 21 जून के प्रस्तावित महोबा दौरे को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस अलर्ट मोड पर है कार्यक्रम को सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए गुरुवार देर शाम उच्चाधिकारियों ने स्थलों का गहन निरीक्षण किया। एडीजी जोन प्रयागराज ज्योति नारायण ने जिलाधिकारी ग़ज़ल भारद्वाज और पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह के साथ कार्यक्रम स्थल मोदी ग्राउंड एवं गोरखगिरि पर्वत का संयुक्त रूप से दौरा कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया। व्यवस्था का बारीकी से परीक्षण निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के काफिले के संभावित मार्गों,पार्किंग स्थलों,प्रवेश-निकास द्वार और भीड़ नियंत्रण की व्यवस्था का बारीकी से परीक्षण किया। एडीजी ज्योति नारायण ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा में कोई चूक न हो। सभी व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद और बहुस्तरीय बनाया जाए। 4- राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर CM योगी का पहला बयान CM Yogi’s statement: अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित अनियमितताओं के मामले के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहली बार अपनी प्रतिक्रिया दी है। शुक्रवार को अयोध्या दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि मामले की निष्पक्ष जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है और यह जांच सच्चाई को सामने लाकर रहेगी। बयानबाजी करना उचित नहीं जनसभा को संबोधित करते हुए CM ने कहा कि राम मंदिर करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है, इसलिए इस विषय पर बिना तथ्यों के बयानबाजी करना उचित नहीं है। उन्होंने बताया कि मंदिर ट्रस्ट के अनुरोध पर जांच शुरू कराई गई है और SIT पूरी पारदर्शिता के साथ मामले की पड़ताल करेगी। मुख्यमंत्री ने भरोसा जताया कि जांच के बाद सभी तथ्यों का खुलासा होगा और सच सामने आएगा।योगी आदित्यनाथ ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की अनर्गल टिप्पणी या अफवाह से बचना चाहिए, क्योंकि इससे रामभक्तों की भावनाएं आहत हो सकती हैं। उन्होंने कहा कि आस्था से जुड़े मामलों में संयम और जिम्मेदारी बेहद जरूरी है। 5- NEET Re-Exam 2026 NEET Re-Exam 2026: 21 जून को होने वाले NEET-UG 2026 री-एग्जाम को लेकर राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए हैं। परीक्षा की पारदर्शिता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस बार बायोमेट्रिक सत्यापन, सुरक्षा जांच और ड्रेस कोड को लेकर विशेष व्यवस्था की गई है। ऐसे में परीक्षा में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों के लिए इन नियमों को जानना बेहद जरूरी है। क्या है नए रूल NTA के अनुसार, परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले सभी उम्मीदवारों की अनिवार्य सुरक्षा जांच की जाएगी। इसके बाद प्रत्येक अभ्यर्थी का बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन किया जाएगा, जिससे उम्मीदवार की पहचान सुनिश्चित की जा सके। हालांकि एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी तकनीकी कारण, मशीन में खराबी, सर्वर कनेक्टिविटी की समस्या या बायोमेट्रिक डेटा की गुणवत्ता खराब होने के कारण सत्यापन नहीं हो पाता है, तो उम्मीदवार को परीक्षा से वंचित नहीं किया जाएगा। बायोमेट्रिक प्रक्रिया पर बड़ा अपडेटऐसी स्थिति में संबंधित अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र पर निर्धारित घोषणा-पत्र भरना होगा और उसे परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाएगी। 6- Noida Labour Violence अप्रैल महीने में नोएडा को दहलाने वाली श्रमिक हिंसा के मामले में नया और आश्चर्यजनक मोड़ सामने आया है। सेक्टर-63 कोतवाली पुलिस ने इस हिंसा में शामिल नौ आरोपियों के खिलाफ दो और नए मुकदमे दर्ज कर दिए हैं। इस नए कार्रवाई के बाद पुलिस ने बृहस्पतिवार को कोर्ट में आरोपियों की न्यायिक हिरासत की मांग की, जिस पर अदालत में बहस हुई और जज साहब ने भी पुलिस की इस जल्दबाजी पर बड़ी टिप्पणी कर दी। इंटरनेट सबूतों से आगजनी-पथराव के आरोपी घिरे अप्रैल में अपनी मांगों के समर्थन में हुए हिंसक प्रदर्शनों के दौरान नोएडा के सेक्टर-63 और फेज-दो में व्यापक आगजनी, तोड़फोड़, चक्काजाम और पथराव किया गया था। पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और ठोस सबूतों के जरिए आरोपियों की पहचान की थी। इस मामले में आकृति, रूपेश, सृष्टि और मनीषा सहित कई लोगों को मुख्य आरोपी बनाया गया है, जिनसे पुलिस पहले भी रिमांड पर पूछताछ कर चुकी है। कोर्ट में गरमाई बहस, जज ने जताई हैरानी 7- सोना-चांदी में बड़ी गिरावट! Gold-Silver Crash: सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए शुक्रवार राहत भरा दिन साबित हुआ। घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कीमती धातुओं की कीमतों में जोरदार गिरावट दर्ज की गई, जिससे निवेशकों और खरीदारों के बीच नई चर्चा शुरू हो गई है। सवाल यह है कि क्या यह खरीदारी का सही समय है या कीमतों में अभी और नरमी देखने को मिल सकती है? बाजारों में भी गिरावटदेश के प्रमुख बाजारों में सोने की कीमतों में उल्लेखनीय कमी आई है। 24 कैरेट सोने का भाव कई शहरों में 1.46 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमतों में और भी बड़ी गिरावट देखने को मिली, जिससे यह कई हजार रुपये प्रति किलो तक सस्ती हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी बिकवाली का दबाव साफ नजर आया। सोना अपने हालिया स्तरों से फिसलकर नीचे आ गया, जबकि चांदी में और तेज गिरावट दर्ज की गई। बाजार खुलते ही दोनों धातुओं में कमजोरी दिखाई दी और कारोबार के दौरान यह दबाव लगातार बढ़ता गया। 8- बहराइच दरगाह पर उठे करोड़ों के हिसाब Bahraich News: अयोध्या के राम मंदिर में चंदे को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच अब उत्तर प्रदेश के बहराइच स्थित सैयद सालार मसूद गाजी की प्रसिद्ध दरगाह भी सुर्खियों में आ गई है। दरगाह की आय और वित्तीय प्रबंधन को लेकर उठे सवालों ने नए विवाद को जन्म दे दिया है, हालांकि दरगाह कमेटी ने सभी आरोपों को पूरी तरह निराधार और भ्रामक बताया है। CM को भेजा पत्र भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष कुंवर बासित अली ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर बहराइच स्थित वक्फ नंबर-19 दरगाह की विशेष जांच कराने की मांग की है। पत्र में आरोप लगाया गया है कि पिछले लगभग दो दशकों के दौरान दरगाह से जुड़े वित्तीय मामलों में पारदर्शिता नहीं बरती गई और आय, चढ़ावे, संपत्तियों तथा अन्य आर्थिक गतिविधियों की गहन जांच आवश्यक है।उन्होंने मांग की है कि पूरे मामले की जांच कराई जाए, ताकि दरगाह की आमदनी और खर्च से जुड़े सभी पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल हो सके। साथ ही पूर्व और वर्तमान पदाधिकारियों की भूमिका की भी जांच किए जाने की मांग उठाई गई है। कमेटी ने आरोपों को खारिज किया 9- पार्किंग झगड़ा बना खूनखराबा Noida crime news : नोएडा के फेज-वन थाना क्षेत्र के हाईप्रोफाइल इलाके सेक्टर-15 में गाड़ी पार्किंग को लेकर शुरू हुआ एक हल्का सा विवाद रात होते-होते मातम में तब्दील हो गया। एक IIT (IIT) रुड़की से स्नातक युवक ने गुस्से में अपना नियंत्रण खोकर अपने ही पड़ोस में रहने वाले 77 वर्षीय बुजुर्ग बैंक अधिकारी की हत्या कर दी। इस चौंकाने वाली घटना के बाद पूरी कॉलोनी में खामोशी छा गई है। मामूली बहस और वो एक जानलेवा धक्का, अस्पताल में तोड़ा दम पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सेक्टर-15 के बी-ब्लॉक में बैंक के रिटायर्ड अधिकारी प्रकाश चन्द्र (77 वर्ष) निवास करते थे। बृहस्पतिवार की रात को कार पार्क करने को लेकर उनका पड़ोसी अंश (30 वर्ष) के साथ झगड़ा हो गया। यह विवाद इस हद तक बढ़ गया कि अंश ने बुजुर्ग के साथ गाली-गलौज और मारपीट प्रारंभ कर दी। इसी बीच, अंश ने प्रकाश चन्द्र को इतनी जोर से धक्का दिया कि वह गिर पड़े और उन्हें गंभीर चोटें आईं। 10- दिल्ली में सर्दियों से पहले बड़ा एक्शन Delhi Pollution Plan: दिल्ली में हर साल सर्दियों के दौरान बढ़ने वाले वायु प्रदूषण से निपटने के लिए सरकार ने इस बार पहले से ही व्यापक रणनीति तैयार कर ली है। राजधानी में 1 नवंबर से 28 फरवरी तक विशेष विंटर एंटी-पॉल्यूशन प्लान लागू किया जाएगा, जिसके तहत आम लोगों की दिनचर्या से लेकर वाहनों और निर्माण कार्यों तक कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।दूषण नियंत्रण नियम सरकार की योजना के अनुसार, इस अवधि में प्रदूषण नियंत्रण नियमों को और सख्ती से लागू किया जाएगा। सबसे बड़ा असर वाहन चालकों पर पड़ सकता है। जिन वाहनों के पास वैध प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (PUC) नहीं होगा, उन्हें पेट्रोल या डीजल उपलब्ध नहीं कराया जाएगा। इसका उद्देश्य प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों को सड़कों से दूर रखना है। पार्किंग दरें दोगुनी ट्रैफिक कम करने और लोगों को सार्वजनिक परिवहन अपनाने के लिए पार्किंग शुल्क बढ़ाने का भी प्रस्ताव है। कई स्थानों पर पार्किंग दरें दोगुनी की जा सकती हैं ताकि निजी वाहनों के उपयोग को कम किया जा सके।