Education Development : ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण इस शहर को शिक्षा हब के रूप में विकसित करने के लिए युवाओं को बेहतर अध्ययन माहौल उपलब्ध कराने की एक महत्वपूर्ण और प्रशंसनीय पहल करने जा रहा है। दिल्ली और गुरुग्राम में चल रही अत्याधुनिक लाइब्रेरी के उदाहरण पर ग्रेटर नोएडा में भी तीन आधुनिक और सभी सुविधाओं से लैस लाइब्रेरी बनाई जाएंगी। कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) फंड के तहत बनने वाली इस परियोजना पर लगभग तीन से चार करोड़ रुपये का खर्च आएगा। प्राधिकरण ने इसके पहले चरण के लिए अल्फा-1, गामा और डेल्टा सेक्टर का चयन किया है, जहां इन भव्य लाइब्रेरियों का निर्माण फैसिलिटी प्लॉट पर किया जाएगा। इस सुविधा के चालू होने से शहर में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे स्थानीय और अन्य राज्य के हजारों छात्रों को महंगे निजी स्टडी सेंटरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। कोफोर्ज लाइब्रेरी संचालन अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी (ACEO) प्रेरणा सिंह ने बताया कि इस पूरे परियोजना के निर्माण, संचालन और प्रबंधन की जिम्मेदारी प्रमुख आईटी कंपनियों में से एक 'कोफोर्ज' को सौंपी है। यह कंपनी न केवल इन इमारतों का निर्माण करेगी,बल्कि साथ ही सभी आवश्यक अध्याय सामग्रियों को भी प्रदान करेगी।हर लाइब्रेरी में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की गाइड, उच्च श्रेणी के साहित्य, ज्ञानवर्धक और रोचक कहानियों सहित विभिन्न विषयों की लगभग 15,000 किताबों का बड़ा भंडार होगा। इसके अलावा , यहां आने वाले विद्यार्थी को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार पत्रों के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रों की प्रसिद्ध पत्रिकाएं पढ़ने का भी अवसर मिलेगा। इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस वर्जित विद्यार्थियों की सुविधा और शांतिपूर्ण अध्ययन को ध्यान में रखते हुए इस दो मंजिला भवन की आंतरिक डिजाइन बेहद विशेष तरीके से तैयार की है। भवन के Ground Floor पर एक 'साइलेंस लाइब्रेरी 'बनाई गयी है , जो पूरी तरह से शांत जगह होगी। इस फ्लोर पर एकतानता बनाए रखने के लिए मोबाइल फोन, लैपटॉप या किसी भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को लाना पूरी तरह से वर्जित रहेगा। वहीं, भवन की पहली मंजिल (First Floor) को समूह अध्ययन के लिए आरक्षित किया गया है। यहाँ छात्र समूह में बैठकर बातचीत कर सकेंगे और उन्हें अध्ययन के लिए अपने निजी लैपटॉप तथा मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने की पूरी अनुमति दी जाएगी। AC-वाईफाई सुविधा छात्रों की सहूलियत के लिए तीनों लाइब्रेरी सप्ताह में सातों दिन खुली रहेंगी, जिससे नौकरीपेशा युवाओं और मुख्य परीक्षाओं की तैयारी कर रहे गंभीर छात्रों को काफी राहत मिलेगी। इनका संचालन समय सुबह 8:00 बजे से रात 8:00 बजे तक निर्धारित किया गया है, जिसे जरूरत के अनुसार भविष्य में घटाया या बढ़ाया जा सकता है। इन आधुनिक लाइब्रेरियों में छात्रों को गर्मी से बचाने के लिए सेंट्रलाइज्ड एसी, हाई-स्पीड इंटरनेट के लिए मुफ्त वाईफाई, आरामदेह और एर्गोनोमिक फर्नीचर, तथा किताबें ढूंढने के लिए 'डिजिटल कैटलॉग' जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी। अधिकारियों के अनुसार, तीनों सेक्टरों में भूमि चिह्नित कर दी गई है और जल्द ही टेंडर प्रक्रिया प्रारंभ कर अगले वर्ष तक इन्हें छात्रों के लिए खोलने की योजना है। ये भी पढ़े : जमीन खरीदने से पहले रहें सतर्क, 45 खसरों को लेकर प्राधिकरण की चेतावनी