Noida AC blast : नोएडा के सेक्टर 119 में सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। यहाँ की अरण्य सोसाइटी की एक ऊँची इमारत में अचानक एयर कंडीशनर फट गया और एसी के फटने से टावर की 21वीं मंजिल पर बने एक फ्लैट में भीषण आग लग गई, जिससे सोसाइटी में हड़कंप मच गया। अरण्य सोसाइटी में हड़कंप यह हादसा नोएडा सेक्टर 119 की प्रसिद्ध अरण्य सोसाइटी का है। सोमवार सुबह जब लोग अपने घरों में थे, तब अचानक 21वें फ्लोर से चिल्लाने की आवाजें आने लगीं। फ्लैट की खिड़कियों से लपटें और काले धुएं का गोला निकलने लगा। यह देखकर सोसाइटी के लोग घबरा गए और अपनी जान बचाने के लिए नीचे की ओर दौड़ने लगे। https://twitter.com/INDIAHEADLINEST/status/2071473847824769047 एसी ब्लास्ट बना हादसे की वजह प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस भयानक आग का मुख्य कारण फ्लैट में मौजूद एयर कंडीशनर (AC) का फटना बताया गया है। गर्मी के मौसम में तापमान के बढ़ने और लगातार AC के उपयोग की वजह से यह विस्फोट हुआ। हाल के दिनों में नोएडा और आस-पास के क्षेत्रों में AC फटने की यह पहली घटना नहीं है, जिसने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। राहत और बचाव कार्य शुरू घटनास्थल की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियाँ तुरंत वहां पहुंची । दमकल कर्मचारियों ने तेजी से आग पर नियंत्रण पाने का प्रयास प्रारंभ किया। सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए आसपास के अपार्टमेंट्स को खाली करवा लिया गया है। इस समय इस हादसे में किसी भी व्यक्ति के हताहत होने या घायल होने की जानकारी नही है। ये भी पढ़े : नोएडा को मिला मेगा बूस्ट! CM योगी ने एक दिन में खोला 17 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा निवेश और विकास का पिटारा