उत्तर प्रदेशनोएडा

विकास का ब्लूप्रिंट तैयार, 24 परियोजनाओं के लिए टेंडर जारी

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने 25.84 करोड़ रुपये की लागत से 24 विकास कार्यों की योजना बनाई है। सड़क, बिजली, पार्क, नालियां, ओपन जिम और स्मार्ट विलेज समेत कई परियोजनाओं के लिए ई-टेंडर जारी कर दिए गए हैं।

Reported by Tanvi Pandey and edited by Shagun Chaurasia

Greater Noida Development: ग्रेटर नोएडा में विकास कार्यों को तेज करने की तैयारी शुरू हो गई है। Greater Noida Development के तहत ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए 24 नई परियोजनाओं की सूची तैयार की है। इन सभी कार्यों पर करीब 25.84 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। प्राधिकरण ने सभी परियोजनाओं के लिए ई-निविदा (ई-टेंडर) जारी कर दी है। जीएम प्रोजेक्ट एके सिंह के अनुसार, अगले महीने टेंडर खोले जाएंगे। इसके बाद जल्द ही काम शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है।

नहर सफाई समेत कई काम

योजना के तहत सेक्टर फाई-3 में बाउंड्रीवाल की मरम्मत और फेंसिंग पर 33.99 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। तिलपता करनवास से श्योराजपुर गांव तक नहर की सफाई के लिए 44.02 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं। ग्राम चमरावली और बोडाकी में बारात घर व खेल मैदान के सुधार पर 45.10 लाख रुपये खर्च होंगे। वहीं अमीनाबाद उर्फ नियाना में इंटरलॉकिंग टाइल्स और ड्रेन बनाने का काम 51.59 लाख रुपये में पूरा किया जाएगा। Greater Noida Development योजना के तहत गांवों में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने पर खास ध्यान दिया गया है।

ग्रामीण क्षेत्रों में भी विकास कार्य

बागपुर गांव में आरसीसी नाली निर्माण के लिए 66.90 लाख रुपये का बजट तय किया गया है। सेक्टर बीटा-1 और बीटा-2 के वन विभाग पार्क की चारदीवारी के रखरखाव पर 90.20 लाख रुपये खर्च होंगे। रोशनपुर गांव में इंटरलॉकिंग टाइल्स और नाली निर्माण पर 107.26 लाख रुपये, जबकि सैनी गांव में आरसीसी ड्रेन और सीसी रोड पर 127.78 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा अलग-अलग गांवों के तालाबों की सुरक्षा के लिए क्रॉस वायर जाली लगाने पर 142.39 लाख रुपये खर्च होंगे। वर्क सर्किल-8 के 17 गांवों में ओपन जिम लगाने के लिए 155.93 लाख रुपये तय किए गए हैं। ग्राम सिरसा को स्मार्ट विलेज बनाने पर 158.10 लाख रुपये और झरना नाले पर प्रोटेक्शन वॉल बनाने पर 195.91 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। Greater Noida Development के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में भी विकास कार्यों को प्राथमिकता दी गई है।

रखरखाव पर खर्च

प्राधिकरण ने कई सेक्टरों में अनुरक्षण कार्य भी शामिल किए हैं। सेक्टर इकोटेक-2 में तीन साल के रखरखाव पर 128.96 लाख रुपये खर्च होंगे। टेकजोन-2 के अनुरक्षण के लिए 113.23 लाख रुपये तय किए गए हैं। इसके अलावा तिलपता रोटरी से मकोड़ा रोटरी तक 130 मीटर चौड़ी सड़क के रखरखाव पर 150.63 लाख रुपये और सेक्टर ज्यू-3 की 60 मीटर चौड़ी सड़क पर 162.55 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।

शहर और गांव में बुनियादी सुविधाएं

हतेवा, नवादा, बिसाइच और घरबरा गांव के सामुदायिक भवनों के विद्युतीकरण पर 6.16 लाख रुपये खर्च होंगे। वहीं जीएनआईडीए कार्यालय में ट्रांसफार्मर लगाने के लिए 32.86 लाख रुपये का बजट रखा गया है। सेक्टर ओमिक्रान-1 की मार्केट की मरम्मत पर 124.45 लाख रुपये, पी-3 और बिल्डर्स एरिया में स्ट्रीट लाइट लगाने पर 132.22 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा ओमिक्रान-3 के पार्क और ग्रीन बेल्ट पर 131.30 लाख रुपये, ओमिक्रान-1 के पार्कों पर 151.43 लाख रुपये और ज्यू-2 के पार्कों पर 153.11 लाख रुपये खर्च होंगे। पौवारी गांव की गोशाला में एक साल तक हरे चारे की व्यवस्था के लिए 78.84 लाख रुपये का प्रावधान भी किया गया है। Greater Noida Development योजना के जरिए शहर और गांव दोनों में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने की तैयारी की गई है।

ये भी पढ़े : 1 जुलाई से नई शिक्षा नीति के तहत बदले अंदाज में शुरू होगी पढ़ाई, शिक्षक तैयार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »