उत्तर प्रदेशबहराइच

नेपाल बॉर्डर तक पहुंचने से पहले दबोचा गया तस्कर! 50 लाख की स्मैक संग इसरार गिरफ्तार

बहराइच में पुलिस और SSB ने 237 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर इसरार को गिरफ्तार किया। बरामद स्मैक की कीमत करीब 50 लाख रुपये आंकी गई। पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है।

Reported by AJAY SHARMA and edited by Shagun Chaurasia

Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) की संयुक्त कार्रवाई में एक बड़े स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। मोतीपुर थाना क्षेत्र में चलाए गए सघन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने इसरार नामक आरोपी को करीब 237 ग्राम स्मैक के साथ दबोच लिया। बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई जा रही है।

क्या है पूरा मामला

पुलिस के अनुसार, आरोपी को पड़रिया चौराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इसरार लंबे समय से स्मैक तस्करी के नेटवर्क से जुड़ा था। वह बाइक में मादक पदार्थ छिपाकर नेपाल बॉर्डर के रास्ते तस्करी करने की फिराक में था। बताया जा रहा है कि पुलिस को आरोपी की गतिविधियों की पहले से सूचना मिल चुकी थी। इसी इनपुट के आधार पर पुलिस और SSB ने इलाके में घेराबंदी कर चेकिंग अभियान चलाया, जिसके दौरान आरोपी भागने से पहले ही पकड़ लिया गया।

 

पूरे नेटवर्क पर नजर

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बरामद स्मैक को जब्त कर लिया है। अब यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे नेपाल में किन लोगों तक पहुंचाया जाना था। पुलिस तस्करी से जुड़े अन्य लोगों और पूरे नेटवर्क की भी जांच कर रही है। फिलहाल आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश भी जारी है।

ये भी पढ़ें: नेपाल बॉर्डर पर बड़ा पुलिस एक्शन! एक झटके में हटे पांच थानाध्यक्ष, मची प्रशासनिक हलचल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »