Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) की संयुक्त कार्रवाई में एक बड़े स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। मोतीपुर थाना क्षेत्र में चलाए गए सघन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने इसरार नामक आरोपी को करीब 237 ग्राम स्मैक के साथ दबोच लिया। बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई जा रही है। क्या है पूरा मामला पुलिस के अनुसार, आरोपी को पड़रिया चौराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इसरार लंबे समय से स्मैक तस्करी के नेटवर्क से जुड़ा था। वह बाइक में मादक पदार्थ छिपाकर नेपाल बॉर्डर के रास्ते तस्करी करने की फिराक में था। बताया जा रहा है कि पुलिस को आरोपी की गतिविधियों की पहले से सूचना मिल चुकी थी। इसी इनपुट के आधार पर पुलिस और SSB ने इलाके में घेराबंदी कर चेकिंग अभियान चलाया, जिसके दौरान आरोपी भागने से पहले ही पकड़ लिया गया। https://twitter.com/INDIAHEADLINEST/status/2077264802620277152 पूरे नेटवर्क पर नजर गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बरामद स्मैक को जब्त कर लिया है। अब यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे नेपाल में किन लोगों तक पहुंचाया जाना था। पुलिस तस्करी से जुड़े अन्य लोगों और पूरे नेटवर्क की भी जांच कर रही है। फिलहाल आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश भी जारी है। ये भी पढ़ें: नेपाल बॉर्डर पर बड़ा पुलिस एक्शन! एक झटके में हटे पांच थानाध्यक्ष, मची प्रशासनिक हलचल