उत्तर प्रदेशनोएडा

सरकारी जमीन बचाने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, पुलिसकर्मी की पिस्टल छीनी

नोएडा के ककराला गांव में सरकारी जमीन पर कब्जा रोकने पहुंची सिंचाई विभाग और पुलिस टीम पर हमला हुआ। पुलिसकर्मी की पिस्टल छीनने के आरोप में राकेश यादव समेत कई लोगों पर केस दर्ज।

Noida News: नोएडा के ककराला गांव स्थित डूब क्षेत्र में सरकारी भूमि पर कथित अवैध कब्जे की सूचना पर पहुंची सिंचाई विभाग और पुलिस टीम पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ लोगों ने सरकारी कार्रवाई का विरोध करते हुए टीम के साथ मारपीट की, पुलिसकर्मी की वर्दी फाड़ दी और उनकी सरकारी पिस्टल छीनकर धमकाने का प्रयास किया।

सरकारी भूमि विवाद

मुख्य आरक्षी जमालुद्दीन की शिकायत के अनुसार, 25 जून को उपराजस्व अधिकारी एवं विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट वीरेंद्र कुमार समाधिया सिंचाई विभाग की टीम के साथ ककराला पुस्ता क्षेत्र में निरीक्षण के लिए पहुंचे थे। अधिकारियों को सूचना मिली थी कि डूब क्षेत्र की सरकारी जमीन पर कुछ लोग कथित रूप से अवैध कब्जे की तैयारी कर रहे हैं।

पुलिसकर्मी से मारपीट

निरीक्षण के दौरान टीम ने मौके पर मौजूद एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए सरकारी वाहन से थाना फेज-2 ले जाने का निर्णय लिया। आरोप है कि रास्ते में थार वाहन से पहुंचे पांच लोगों ने सरकारी वाहन को रोक लिया और पुलिस टीम के साथ अभद्रता शुरू कर दी। इस दौरान पुलिसकर्मी के साथ हाथापाई की गई, उनकी वर्दी फाड़ दी गई और सरकारी पिस्टल छीन ली गई। आरोपियों ने उसी पिस्टल से धमकाने का भी प्रयास किया।

आरोपियों पर शिकंजा

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। कोतवाली फेज-2 प्रभारी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी राकेश यादव समेत अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें: Noida Fire : धमाके के बाद मिनटों में फैली आग, ग्राउंड फ्लोर से 5वीं मंजिल तक पहुंची लपटें; जान बचाने के लिए छत से कूदे लोग

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »