उत्तर प्रदेशराजनीति

राम मंदिर चढ़ावा विवाद से ध्यान हटाने के लिए जौहर यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई… अजय राय का बड़ा बयान

अजय राय ने दावा किया कि रामपुर की जौहर यूनिवर्सिटी पर ध्वस्तीकरण आदेश राम मंदिर चढ़ावा विवाद से ध्यान हटाने के लिए दिया गया। उन्होंने कार्रवाई की प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए।

Ajay Rai Statement: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि मौलाना मो0 अली जौहर विश्वविद्यालय, रामपुर को तोड़ने का आदेश श्री राम जन्मभूमि मंदिर में हुई चंदा चोरी, चढ़ावे की डकैती से ध्यान हटाने के लिए किया गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने रामपुर विकास प्राधिकरण के दस्तावेज दिखाते हुए कहा कि सक्षम अधिकारी द्वारा 15 जुलाई26 को पूर्वान्ह 11.00 बजे सुनवाई की जाती है और उसी दिन अपरान्ह 4.00 बजे मौलाना मो0 अली जौहर विश्वविद्यालय के 38 भवनों के ध्वस्तीकरण का आदेश पारित किया जाता है, यह आश्चर्यजनक है और इससे सरकार की मंशा साफ जाहिर होती है।

जौहर यूनिवर्सिटी पर सफाई

श्री राय ने कहा कि रामपुर के सिंघनखेड़ा गांव में मौलाना मो0 अली जौहर विश्वविद्यालय मो0 आजम खान ने वर्ष 2005 मंे बनवाया उस समय यह गांव रामपुर विकास प्राधिकरण में नहीं था, वर्ष 2024 में यह गांव रामपुर विकास प्राधिकरण में समाहित हुआ। उन्होने प्रदेश सरकार से पूछा कि जब यह गांव विकास प्राधिकरण में था ही नहीं तो नक्शा कैसे पास होता। सच्चाई तो यह है कि योगी सरकार द्वारा सिर्फ चंदा चोरी और चढ़ावा चोरी से ध्यान हटाने के लिए इस तरह का झूठा आदेश पारित किया गया है। मौलाना मो0 अली जौहर वि0वि0, विश्वविद्यालय एक्ट के अन्तर्गत बना है पूरे मानक पूरे करके बना है।

भाजपा पर सीधा हमला

उन्होंने कहा कि भाजपा निर्माण नहीं बल्कि विध्वंश की पार्टी है। शिक्षा के मंदिर को गिराने का काम कर रही है। लाखों स्कूलों को बंद कर दिया। 53-54 इंजीनियरिंग कालेज इस वर्ष बंद कर दिए गए। जो मेडिकल कालेज बनाया भी तो उसमें न तो पैरामेडिकल स्टाफ है और डाक्टर हैं। सिर्फ गुजरात की निर्माण कंपनी ने निर्माण के नाम पर पैसा कमाया और वह भाग गई। उन्होंने आगे कहा कि जहां कांग्रेस सरकार में विश्वविद्यालय, एमबीए और इंजीनियरिंग के नये नये स्कूल खुलते जा रहे थे भाजपा सरकार में डेढ़ लाख से ज्यादा सरकारी स्कूल बंद और आये दिन एमबीए और इंजीनियरिंग कालेज बंद होते जा रहे।

शिक्षा व्यवस्था पर सवाल

पहले जम्मू में श्री माता वैष्णो देवी मेडिकल कॉलेज को बंद किया। अब उत्तर प्रदेश की जौहर यूनिवर्सिटी को ध्वस्त किया जा रहा है। यही नहीं, देश में रोज़ 13 सरकारी स्कूल बंद हो रहे हैं। कितने ही मेडिकल कॉलेज, बी.एड. इंस्टिट्यूट, यूनिवर्सिटी सिर्फ़ काग़ज़ों पर है- बाबा आमटे दिव्यांग यूनिवर्सिटी, विश्वकर्मा स्किल यूनिवर्सिटी, श्री राम कॉलेज, भोपाल जैसे 32 यूजीसी के उच्च शिक्षा संस्थान और न जाने कितने बी.एड. आदि के कॉलेज रिकॉर्ड में हैं तो, लेकिन कहीं नहीं है। उन्होने कहा कि शिक्षा से इनका बैर सिर्फ़ पेपर लीक तक ही नहीं है।

सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का समर्थन

योगी जी प्रदेश में जो कार्यालय, जिलो-जिलों में भाजपा और आरएसएस के जो भवन बने हैं उसकी जांच कराइये। जिन भवनों के नक्शे नहीं पास हैं उन पर बुलडोजर कब चलायेंगे। एक सवाल के जवाब में कि जंतर-मंतर पर जो सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल चल रही है उस पर क्या कहेंगे, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि केन्द्रीय शिक्षा को इस्तीफा देना चाहिए।

ये भी पढ़ें: ‘जिन्ना नहीं, गन्ना चाहिए’, बिजनौर में CM योगी का विपक्ष पर वार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »