Noida Fire: नोएडा सेक्टर-39 स्थित गार्डन ग्लोरी सोसाइटी में सोमवार देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बेसमेंट पार्किंग में खड़ी एक कार में अचानक आग भड़क उठी। कुछ ही मिनटों में आग इतनी तेजी से फैली कि पास में खड़ी दो अन्य कारें भी इसकी चपेट में आ गईं। धुएं और ऊंची लपटों ने पूरे बेसमेंट को अपनी गिरफ्त में ले लिया, जिससे सोसाइटी के लोगों में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों की कोशिश प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगते ही स्थानीय लोगों ने बिना समय गंवाए फायर एक्सटिंग्विशर की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू कर दी। हालांकि लपटें लगातार बढ़ती रहीं और कार के पास जाना भी मुश्किल हो गया। इसके बाद दमकल विभाग को सूचना दी गई। आग की तीव्रता कम करने के लिए मौके पर मौजूद लोगों ने उपलब्ध अग्निशमन उपकरणों का भी इस्तेमाल किया। दमकल की तत्परता सूचना मिलते ही दमकल की टीम घटनास्थल पर पहुंची और करीब 30 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। राहत की बात यह रही कि आग अन्य वाहनों या बेसमेंट के बड़े हिस्से तक नहीं फैल सकी, जिससे बड़ा हादसा टल गया। तीनों कारें जलकर खाक घटना की सूचना पर सेक्टर-39 थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी। शुरुआती जानकारी में आग लगने का सटीक कारण सामने नहीं आया है। पुलिस और संबंधित एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि आग तकनीकी खराबी से लगी या इसके पीछे कोई अन्य वजह थी। फिलहाल तीनों कारें पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। ये भी पढ़ें: नोएडा में बारिश बनी मुसीबत! सेक्टर-16 मेट्रो स्टेशन के पास गिरा डिवाइडर