उत्तर प्रदेश

तेज रफ्तार वाहनों पर अब हाईटेक निगरानी, औरैया पुलिस को मिली दो इंटरसेप्टर बाइकें

औरैया पुलिस ने आधुनिक इंटरसेप्टर बाइक को यातायात निगरानी में शामिल किया। स्पीड गन और हाई-रिज़ॉल्यूशन कैमरे से ओवरस्पीड वाहनों पर कार्रवाई होगी। एसपी ने नियमों का पालन करने की अपील की।

Reported by Dipanshu Savran and edited by Shagun Chaurasia

Auraiya Traffic Police: उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में सड़क सुरक्षा को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए यातायात मुख्यालय, लखनऊ द्वारा औरैया पुलिस को अत्याधुनिक तकनीक से लैस दो इंटरसेप्टर मोटरसाइकिलें उपलब्ध कराई गई हैं। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय, ककोर से इन इंटरसेप्टर मोटरसाइकिलों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

स्पीड पर निगरानी

स्पीड गन, हाई-रिज़ॉल्यूशन कैमरा, सायरन एवं अन्य आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित ये इंटरसेप्टर बाइकें जनपद के प्रमुख मार्गों पर तैनात की जाएंगी। इनके माध्यम से निर्धारित गति सीमा का उल्लंघन करने वाले वाहनों को तत्काल रोककर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

सुरक्षित ड्राइविंग संदेश

पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने बताया कि आधुनिक तकनीक से लैस इन इंटरसेप्टर मोटरसाइकिलों के संचालन से यातायात नियमों का प्रभावी पालन सुनिश्चित होगा, सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी तथा वाहन चालकों में सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं और अपनी तथा दूसरों की सुरक्षा का ध्यान रखें।

ये भी पढ़ें: समय पर मदद, शानदार सेवा, पीआरवी 112 कर्मियों को मिला सम्मान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »