उत्तर प्रदेशमहोबा

चंदेलकालीन मदन सागर में डूबा युवक, संतुलन बिगड़ने से हुआ हादसा

महोबा के मदन सागर में दर्दनाक हादसे में 28 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। रील बनाते समय पैर फिसलने की बात सामने आई। प्रशासन ने पर्यटकों से सतर्क रहने की अपील की।

Mahoba News: उत्तर प्रदेश में महोबा के ऐतिहासिक जल सरोवर मदन सागर में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। कुछ लोगों के अनुसार रील बनाने के दौरान पैर फिसलने से 28 वर्षीय युवक मदन सागर की गहराई में समा गया,घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

रील बनी काल

मिली जानकारी के अनुसार नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी चंदू साहू उम्र 28 वर्ष अपने दोस्तों के साथ घूमने के लिए घर से निकला था। सभी लोग महोबा के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मदन सागर पहुंचे। तट पर बैठकर फोटो और रील बनाते समय अचानक चंदू का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। साथियों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना पर सदर उपजिलाधिकारी दल बल के साथ घटनास्थल पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। कड़ी मशक्कत के बाद युवक के शव को पानी से बाहर निकाला गया।

सावधानी बरतने की अपील

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मदन सागर पहुंचे और उनका रो-रोकर बुरा हाल था। एसडीएम सदर शिव ध्यान पाण्डे ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। साथ ही पर्यटकों से अपील की गई है कि सरोवर के किनारे सावधानी बरतें,क्योंकि कई जगह पानी काफी गहरा है। मदन सागर चंदेलकाल का ऐतिहासिक सरोवर है और यहां हर दिन बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।

ये भी पढ़ें: 29 अगस्त से 1 सप्ताह चलेगा कजली मेला, बुंदेली थीम पर होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »