Kannauj News: उत्तर प्रदेश के कन्नौज से भाजपा के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा तंज कसा है। जनेश्वर मिश्र की जयंती पर आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन में अखिलेश यादव द्वारा दिए गए कृष्ण-सुदामा और पीडीए में 'P' से पंडित वाले बयान पर सुब्रत पाठक की प्रतिक्रिया सामने आई है। अखिलेश को चुनौती कन्नौज से अखिलेश यादव के सामने चुनाव लड़ चुके पूर्व सांसद सुब्रत पाठक ने प्रबुद्ध सम्मेलन पर पलटवार करते हुए बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा, अखिलेश यादव उठाएं कृष्ण जन्मभूमि का मुद्दा, हम सब उनके साथ चलेंगे। PDA पर हमला ब्राह्मण नेता और पूर्व सांसद सुब्रत पाठक ने अखिलेश यादव के सुदामा और पीडीए में पंडित होने के जिक्र पर पलटवार करते हुए कहा, ब्राह्मण चाणक्य, चंद्रशेखर और वजीराव भी है। सुदामा और कृष्ण वंशजों का पुराना है, मानते हैं, पर आप कृष्ण के वंशज नहीं हो। यदि हो तो मथुरा चलिए, शुरुआत करिए भगवान कृष्ण की भूमि को कलंक से मुक्ति दिलाइए। हिम्मत नहीं है। P से पंडित बताओ या P से पिछड़ा, लेकिन P से केवल आपके लिए परिवार है। उसमें चाचा शिवपाल नहीं, अर्जुन का ही नंबर आना है। ये भी पढ़ें: