उत्तर प्रदेशनोएडा

अचानक लापता हुए तीन बच्चे, CCTV से मिली कड़ी और पुलिस ने सुरक्षित खोज निकाला

नोएडा के सेक्टर-126 क्षेत्र में लापता हुए झारखंड निवासी श्रमिक परिवार के तीन बच्चों को पुलिस ने CCTV और स्थानीय सूचनाओं की मदद से सेक्टर-132 से सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया।

Noida Police Action: नोएडा सेक्टर-126 थाना क्षेत्र में एक ही परिवार के तीन बच्चों के अचानक लापता होने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने तेजी दिखाते हुए तलाश शुरू की और कुछ ही समय में तीनों बच्चों को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। घटना 20 अगस्त 2026 की है। सेक्टर-128 स्थित लेबर कैंप में झारखंड से आए एक श्रमिक परिवार के तीन बच्चे अचानक गायब हो गए। इनमें दो बच्चों की उम्र करीब 5 वर्ष और एक की उम्र लगभग 10 वर्ष बताई गई है। परिजनों ने आसपास काफी तलाश की, लेकिन बच्चों का कोई सुराग नहीं मिला।

CCTV से मिली अहम कड़ी

बच्चों के नहीं मिलने पर परिवार ने तत्काल सेक्टर-126 थाना पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम तुरंत सक्रिय हो गई। टीम ने आसपास के इलाकों में बच्चों की तलाश शुरू की और स्थानीय लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने संभावित रास्तों और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली। इसके अलावा बच्चों की जानकारी जुटाने के लिए अन्य माध्यमों का भी इस्तेमाल किया गया।

सेक्टर-132 से बच्चे बरामद

लगातार प्रयास के दौरान पुलिस को बच्चों की लोकेशन सेक्टर-132 क्षेत्र में मिली। टीम ने वहां पहुंचकर तीनों बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया। इसके बाद बच्चों को सुरक्षित उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। बच्चों के वापस मिलने की खबर से परिवार की चिंता खुशी में बदल गई। परिजनों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई और संवेदनशीलता की सराहना करते हुए आभार जताया।

पुलिस ने दी जानकारी

पुलिस के अनुसार, बच्चों की तलाश में टीम ने आसपास के क्षेत्र, CCTV फुटेज और स्थानीय स्तर पर मिली सूचनाओं को आधार बनाया। कार्रवाई इंस्पेक्टर सुमेश कुमार के नेतृत्व में की गई।

ये भी पढ़ें: नोएडा में 15 साल के बच्चे की रफ्तार ने मचाया कहर, ग्रैंड विटारा से होंडा सिटी को मरी टक्कर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »