उत्तर प्रदेशनोएडा

नोएडा में 15 साल के बच्चे की रफ्तार ने मचाया कहर, ग्रैंड विटारा से होंडा सिटी को मरी टक्कर

नोएडा में 15 वर्षीय नाबालिग ने ग्रैंड विटारा चलाते हुए होंडा सिटी में टक्कर मार दी। हादसे में कोई घायल नहीं हुआ। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

Noida News: सेक्टर-113 थाना क्षेत्र में नाबालिग द्वारा कार चलाने और दूसरी कार को टक्कर मारने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना 19 अगस्त 2026 की शाम करीब 5:30 बजे सेक्टर-119 की सड़क पर हुई। FIR के अनुसार, कुमार शिवम अपने परिवार के साथ होंडा सिटी कार से जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आई सफेद रंग की ग्रैंड विटारा UP16 DR 0999 ने उनकी कार में टक्कर मार दी।

नाबालिग कर रहा था ड्राइव

शिकायतकर्ता के मुताबिक, टक्कर इतनी तेज थी कि होंडा सिटी के पिछले हिस्से को काफी नुकसान पहुंचा। राहत की बात यह रही कि कार में मौजूद किसी व्यक्ति को चोट नहीं आई। बताया गया है कि होंडा सिटी में करीब 13 महीने का बच्चा भी मौजूद था। शिकायत में आरोप है कि ग्रैंड विटारा को उस समय करीब 15 वर्षीय नाबालिग चला रहा था। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों और कार सवार पक्ष के बीच बहस भी हुई। वायरल वीडियो में घटना के बाद की बातचीत और विवाद दिखाई देता है।

मां ने दी सफाई

आरोप है कि नाबालिग को कार चलाने देने के सवाल पर उसकी मां ने गलती स्वीकार करने के बजाय सफाई देने की कोशिश की। हालांकि, इस संबंध में सामने आए दावों की पुलिस जांच कर रही है। कुमार शिवम की तहरीर पर थाना सेक्टर-113 पुलिस ने नाबालिग द्वारा वाहन चलाए जाने के मामले में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के आधिकारिक बयान के अनुसार, हादसे में कोई घायल नहीं हुआ। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

ये भी पढ़ें: नोएडा वासियों के लिए खुशखबरी, Sector-51 और 52 को जोड़ने वाला Skywalk 25 अगस्त से होगा शुरू

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »