उत्तर प्रदेशनोएडा

नोएडा की श्री साईं अपार्टमेंट सोसायटी में RWA चुनाव से पहले घमासान, 23 अगस्त को होगा मतदान

नोएडा की श्री साईं अपार्टमेंट सोसायटी में RWA चुनाव को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने हैं। आपत्तियों के बीच 23 अगस्त को चुनाव होगा। अधिकारी ने निष्पक्ष मतदान का भरोसा दिया।

Reported by Shagun Chaurasia and edited by Shagun Chaurasia

Noida News: सेक्टर-71 स्थित उद्योग विहार पॉकेट-बी-2 की श्री साईं अपार्टमेंट सोसायटी में RWA चुनाव को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। मौजूदा पैनल और दूसरे पक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप के बीच 23 अगस्त को चुनाव कराने की घोषणा की गई है। चुनाव से ठीक पहले आपत्तियां सुने जाने को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

मौजूदा पैनल ने उठाए सवाल

मौजूदा पैनल का आरोप है कि सोसायटी में पहले बायलॉज के अनुसार चुनाव हुआ था, जिसमें निवासियों ने उन्हें चुना था। आरोप है कि चुनाव में हारने वाले पक्ष की शिकायत के बाद समिति को भंग कर दिया गया और नए चुनाव की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। पैनल सदस्य ब्रजेश गुर्जर का दावा है कि समिति को भंग करने से पहले उनका पक्ष उचित तरीके से नहीं सुना गया।

चुनाव प्रक्रिया पर उठे सवाल

मामले की शिकायत जिलाधिकारी से किए जाने के बाद समाज कल्याण विभाग के चुनाव अधिकारी सतीश कुमार सोसायटी पहुंचे। उन्होंने दोनों पक्षों के साथ बैठक कर उनकी आपत्तियां और उपलब्ध तथ्य सुने। चुनाव अधिकारी ने संबंधित पक्षों को अपनी आपत्तियां रखने के लिए 24 घंटे का समय दिया है। वहीं, कुछ निवासियों ने चुनाव प्रक्रिया की टाइमिंग पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि जब 23 अगस्त को मतदान होना है, तो चुनाव से महज दो दिन पहले आपत्तियां सुनना उचित नहीं है। उनके मुताबिक, पहले सभी आपत्तियों का निस्तारण होना चाहिए था और उसके बाद ही चुनाव की प्रक्रिया आगे बढ़नी चाहिए थी।

निष्पक्ष चुनाव का भरोसा

हालांकि, चुनाव अधिकारी सतीश कुमार का कहना है कि उन्हें उच्च अधिकारियों, यानी डिप्टी डायरेक्टर चिटफंड की ओर से चुनाव कराने के निर्देश मिले हैं। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों की बातें और तथ्य संज्ञान में लिए गए हैं। 23 अगस्त को चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से कराने का प्रयास किया जाएगा। दूसरे पैनल के सदस्य सुशील यादव ने कहा कि चुनाव अधिकारी ने बैठक में दोनों पक्षों की बात सुनी है। मतदाता सूची के सत्यापन के लिए भी समय दिया गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि चुनाव निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होगा। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि आपत्तियों के बीच 23 अगस्त का चुनाव किस तरह और कितनी पारदर्शिता के साथ कराया जाता है।

ये भी पढ़ें: अचानक लापता हुए तीन बच्चे, CCTV से मिली कड़ी और पुलिस ने सुरक्षित खोज निकाला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »