Uzbekistan Honor PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उज्बेकिस्तान दौरे के दौरान भारत को एक बड़ी कूटनीतिक उपलब्धि मिली। राष्ट्रपति शावकत मिर्जियोयेव ने रविवार को पीएम मोदी को देश के सर्वोच्च राजकीय सम्मान ‘ओली दाराजाली दुस्तलिक’ से सम्मानित किया। यह किसी विदेशी देश की ओर से प्रधानमंत्री मोदी को मिला 36वां सर्वोच्च सम्मान बताया गया है। सम्मान समारोह के दौरान दोनों नेताओं ने गर्मजोशी से एक-दूसरे का स्वागत किया। इससे पहले पीएम मोदी ने ताशकंद में राष्ट्रपति मिर्जियोयेव के साथ द्विपक्षीय बैठक की, जिसमें दोनों देशों के बीच आर्थिक, रणनीतिक और ऊर्जा सहयोग को आगे बढ़ाने पर चर्चा हुई। यूरेनियम सप्लाई को लेकर बड़ा संकेत बैठक में सबसे अहम मुद्दों में से एक यूरेनियम की दीर्घकालिक आपूर्ति रहा। पीएम मोदी ने कहा कि भारत और उज्बेकिस्तान यूरेनियम सप्लाई के लिए दीर्घकालिक व्यवस्था बनाने की दिशा में आगे बढ़ेंगे। दोनों देशों के बीच इस क्षेत्र में सहयोग बढ़ने को भारत की ऊर्जा जरूरतों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। https://twitter.com/AHindinews/status/2093988270384529624 विदेश मंत्री स्तर पर बनेगी समन्वय परिषद पीएम मोदी ने बताया कि द्विपक्षीय सहयोग को नई दिशा देने के लिए विदेश मंत्री स्तर पर एक समन्वय परिषद गठित की जाएगी। इसके अलावा संयुक्त आयोग को सचिव स्तर से बढ़ाकर मंत्री स्तर का करने पर भी सहमति बनी है। दोनों देशों के कारोबारी संबंध मजबूत करने के लिए बिजनेस समिट आयोजित करने की योजना भी सामने आई है। इसमें भारत और उज्बेकिस्तान के प्रमुख कारोबारी शामिल होंगे। सिस्टर सिटी और सिस्टर स्टेट पर भी जोर भारत और उज्बेकिस्तान के बीच तीन सिस्टर-सिटी और सिस्टर-स्टेट व्यवस्थाओं को आगे बढ़ाने की योजना है। पीएम मोदी ने इनके लिए स्पष्ट रोडमैप तैयार करने की जरूरत बताई। उन्होंने उज्बेकिस्तान के ‘न्यू ताशकंद’ मेगा प्रोजेक्ट और भारत की गुजरात स्थित GIFT City के अनुभव साझा करने का भी प्रस्ताव रखा। इससे पहले ताशकंद पहुंचने पर पीएम मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया था। रविवार सुबह उन्होंने योग फेडरेशन ऑफ उज्बेकिस्तान के कार्यक्रम में योग सत्र में भी हिस्सा लिया। ये भी पढ़ें: अब तक 734 मौतें, 2,498 लोग लापता, नेपाल में बाढ़ का भयंकर कहर