मनोरंजन

36वें दिन भी नहीं थमी ‘हनुमान अंश’ की रफ्तार, धुरंधर से पुष्पा 2 तक सभी को पछाड़ा

‘हनुमान अंश’ ने 36वें दिन 10.50 करोड़ कमाकर धुरंधर, छावा, स्त्री 2 और पुष्पा जैसी फिल्मों को पछाड़ दिया। कुल नेट कलेक्शन 173.63 करोड़ पहुंचा।

Reported by Shagun Chaurasia and edited by Shagun Chaurasia

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 36: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों एक ऐसी फिल्म का जलवा देखने को मिल रहा है, जिसकी शुरुआत को लेकर किसी ने इतने बड़े प्रदर्शन की उम्मीद नहीं की थी। नीम करौली बाबा के जीवन पर बनी ‘हनुमान अंश’ रिलीज के 36वें दिन भी सिनेमाघरों में मजबूती से टिकी हुई है। छठे शुक्रवार को फिल्म ने डबल डिजिट में कमाई कर कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिए।

36वें दिन 10.50 करोड़ की कमाई

सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, ‘हनुमान अंश’ ने रिलीज के 36वें दिन करीब 10.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही भारत में फिल्म की कुल नेट कमाई बढ़कर 173.63 करोड़ रुपये हो गई है। वहीं फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन करीब 205.15 करोड़ रुपये बताया गया है। खास बात यह है कि शुक्रवार को रिलीज हुई सैफ अली खान और अक्षय कुमार की ‘हैवान’ के मुकाबले भी ‘हनुमान अंश’ ने करीब 2.1 गुना ज्यादा कमाई की। फिल्म ने ‘मिर्जापुर द मूवी’ को भी शुक्रवार के कलेक्शन में पीछे छोड़ दिया।

बड़े नामों को भी छोड़ा पीछे

36वें दिन 10.50 करोड़ रुपये की कमाई के साथ ‘हनुमान अंश’ इस दिन सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली बॉलीवुड फिल्मों में शीर्ष पर पहुंच गई है।

36वें दिन की कमाई में प्रमुख फिल्मों का आंकड़ा इस तरह रहा-

हनुमान अंश: 10.50 करोड़
धुरंधर: 3.50 करोड़
छावा: 2 करोड़
स्त्री 2: 1.65 करोड़
पुष्पा (हिंदी): 1.50 करोड़
धुरंधर 2: 1.48 करोड़

36 दिनों में कितनी कमाई?

फिल्म के अब तक के वीकवाइज कलेक्शन में लगातार तेजी देखने को मिली है। रिपोर्ट के मुताबिक पहले हफ्ते में 1.08 करोड़, दूसरे में 0.40 करोड़, तीसरे में 10.40 करोड़, चौथे में 61 करोड़ और पांचवें हफ्ते में 90.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन हुआ।

नीम करौली बाबा की कहानी

विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी ‘हनुमान अंश’ लक्ष्मण दास की जिंदगी पर आधारित है, जिन्हें आगे चलकर नीम करौली बाबा के नाम से जाना गया। फिल्म में शोभिनव सत्या ने मुख्य भूमिका निभाई है। चंदन के आनंद, पूर्णिमा तिवारी और अनिल रस्तोगी समेत कई कलाकार भी अहम किरदारों में हैं। फिल्म 7 अगस्त को रिलीज हुई थी। अब इसे वैश्विक दर्शकों के लिए भी रिलीज किया गया है, जबकि 18 सितंबर को इसके तेलुगु संस्करण के सिनेमाघरों में पहुंचने की जानकारी दी गई है।

ये भी पढ़ें: हैवान की ओपनिंग पर मिर्जापुर का असर! 4 बजे तक 2 करोड़ भी नहीं जुटा पाई अक्षय-सैफ की फिल्म

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »