बिज़नेस

सोना खरीदारों के लिए बड़ी राहत! गोल्ड 1.50 लाख से नीचे फिसला, चांदी में भी भारी गिरावट

सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट जारी है। 24 कैरेट सोना 1.50 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम से नीचे पहुंच गया, जबकि चांदी भी करीब 4 हजार रुपये प्रति किलो सस्ती हुई।

Reported by Shagun Chaurasia and edited by Shagun Chaurasia

Gold-Silver Rates Today: सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। सर्राफा बाजार में लगातार दूसरे दिन की गिरावट ने ग्राहकों को राहत दी है। बुधवार के मुकाबले गुरुवार सुबह सोने और चांदी दोनों की कीमतों में उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई। ताजा रेट के अनुसार, 24 कैरेट सोना एक बार फिर 1.50 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे आ गया है, जबकि चांदी भी सस्ती होकर 2.44 लाख रुपये प्रति किलो से नीचे पहुंच गई है।

क्या है गिरावट के कारण

बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय संकेतों और निवेशकों की सतर्कता के चलते कीमती धातुओं की कीमतों में नरमी देखने को मिल रही है। इसका सीधा फायदा उन ग्राहकों को मिल सकता है जो शादी-ब्याह या निवेश के उद्देश्य से सोना-चांदी खरीदने की तैयारी कर रहे हैं। ताजा दरों के अनुसार, 24 कैरेट शुद्ध सोने की कीमत में करीब 816 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं 23 कैरेट सोना भी 800 रुपये से अधिक सस्ता हुआ है। 22 कैरेट सोने के भाव में लगभग 750 रुपये की कमी आई है, जिससे इसकी कीमत 1.37 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच गई है।

चांदी में भी गिरावट

सिर्फ सोना ही नहीं, चांदी की कीमतों में भी बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। शुद्ध चांदी का भाव लगभग 4 हजार रुपये प्रति किलो तक टूट गया है। इससे चांदी खरीदने वाले ग्राहकों को भी राहत मिली है। हालांकि, विशेषज्ञों का कहना है कि सर्राफा बाजार में कीमतें अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों और मांग के अनुसार बदलती रहती हैं। ऐसे में खरीदारी से पहले ताजा रेट की जानकारी जरूर लेनी चाहिए।

ध्यान देने वाली बात

ध्यान देने वाली बात यह भी है कि इन कीमतों में जीएसटी और ज्वेलरी मेकिंग चार्ज शामिल नहीं होते, इसलिए आभूषण खरीदते समय अंतिम कीमत इससे अधिक हो सकती है। बाजार में आई इस गिरावट ने निवेशकों और ग्राहकों दोनों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि आने वाले दिनों में सोना-चांदी की कीमतें और नीचे जाएंगी या फिर बाजार में दोबारा तेजी लौटेगी।

ये भी पढ़ें: सोने-चांदी के अचानक फिसले भाव, जानिए आपके शहर का ताजा रेट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »