नोएडा एयरपोर्ट से 1 जुलाई से 45 उड़ानें Jewar Airport : नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) का उपयोग करने वाले हवाई यात्रियों के लिए खुशखबरी है। 1 जुलाई से यह एयरपोर्ट अपने नेटवर्क और उड़ानों का व्यापक विस्तार करने जा रहा है। वर्तमान में इस एयरपोर्ट से रोजाना केवल 12 उड़ानें संचालित होती हैं, लेकिन अगले महीने की पहली तारीख से यह संख्या तीन गुना बढ़कर 40 से 45 दैनिक उड़ानों तक पहुंच जाएगी। उड़ानों की बढ़ती संख्या के साथ एयरपोर्ट का घरेलू नेटवर्क भी 5 शहरों से सीधे बढ़कर 16-17 शहरों तक फैल जाएगा, जिससे पश्चिमी यूपी और दिल्ली-एनसीआर के निवासियों को भारी राहत मिलेगी। नोएडा में CM योगी का दौरा CM Yogi Adityanath : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शनिवार को प्रस्तावित नोएडा दौरे को लेकर जिला प्रशासन और नोएडा प्राधिकरण की पूरी टीम युद्धस्तर पर तैयारियों में लगी हुई है। इस दौरे के दौरान सीएम योगी नोएडा प्राधिकरण के बड़े नए प्रशासनिक कार्यालय का औपचारिक उद्घाटन कर सकते हैं। मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए पूरे शहर को सजाने और सड़कों को सुधारने का कार्य तेज़ी से चल रहा है। अधिकारियों का प्रयास है कि मुख्यमंत्री के स्वागत में किसी भी प्रकार की कमी न रह जाए। कोंडली नाला सफाई में वर्षों की देरी Kondli Nala: नोएडा में कोंडली नाले की सफाई और उसमें गिरने वाले नालों को रोकने की योजना अब तक पूरी नहीं हो सकी है। करीब आठ साल बीत जाने के बाद भी प्राधिकरण की योजना जमीन पर नहीं उतर पाई। इस दौरान कोंडली नाले में गिरने वाले 30 नालों को बंद नहीं किया जा सका, जबकि इस मामले में प्राधिकरण पर 100 करोड़ रुपये का जुर्माना भी लग चुका है। सुप्रीम कोर्ट में डीपीआर पेश अब जल विभाग का कहना है कि नेशनल एनवायरमेंट इंजीनियरिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट (नीरी) के अध्ययन के आधार पर तैयार डीपीआर सुप्रीम कोर्ट में पेश की गई है। राम मंदिर चढ़ावा विवाद में नया मोड़ Ram Mandir Trust: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा और दानराशि से जुड़े कथित अनियमितताओं के मामले में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्ट सदस्य अनिल मिश्रा ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। दोनों नेताओं ने इसे नैतिक जिम्मेदारी बताते हुए पद छोड़ने का फैसला लिया है। ट्रस्ट में बड़ा बदलाव यह कदम ऐसे समय पर उठाया गया है जब विशेष जांच दल (SIT) की प्रारंभिक रिपोर्ट के आधार पर मामले में पहले ही एफआईआर दर्ज की जा चुकी है और कई लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। अवैध कोचिंग और लाइब्रेरी पर प्रशासन बेखबर Noida coaching centers: गौतमबुद्ध नगर में कितने कोचिंग सेंटर और लाइब्रेरी वैध हैं और कितने बिना नियमों के चल रहे हैं, इसका साफ रिकॉर्ड किसी भी विभाग के पास नहीं है। सूत्रों के अनुसार शिक्षा विभाग ने करीब 60 और अग्निशमन विभाग ने 106 कोचिंग सेंटर की जानकारी भेजी है। वहीं स्थानीय स्तर पर स्थिति इससे कहीं बड़ी बताई जा रही है। नयाबांस, सेक्टर 62, मामूरा, सेक्टर 15, सेक्टर 18 और नवादा गांव जैसे इलाकों की कई गलियों में बड़ी संख्या में कोचिंग सेंटर, लाइब्रेरी और पीजी संचालित हो रहे हैं।हादसे के बाद भी नहीं बढ़ी सतर्कता जिम्स बवाल में बाहरी साजिश की आशंका IMS Greater Noida Protest : ग्रेटर नोएडा के राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) में अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे आउटसोर्स कर्मचारियों का प्रदर्शन बुधवार रात हिंसक संघर्ष में तब्दील हो गया। इस संदर्भ में कासना कोतवाली में अज्ञात उपद्रवियों के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। जिम्स के निदेशक का कहना है कि नोएडा के पुराने श्रमिक आंदोलनों की तरहइस स्वास्थ्य कर्मी आंदोलन में भी बाहरी हिंसात्मक तत्व शामिल हुए थे, जिन्होंने जानबूझकर स्थिति को बिगाड़ने की साजिश की।