daily news

Noida News Today 30 June 2026

Reported by India Headlines TV and edited by Tanvi Pandey

हल्दिया रिफाइनरी में भीषण धमाका


Bengal Fire News: पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले स्थित हल्दिया रिफाइनरी में मंगलवार तड़के हुए भीषण औद्योगिक हादसे ने पूरे इलाके में अफरा-तफरी मचा दी। हल्दिया पेट्रोकेमिकल्स की नैफ्था सप्लाई पाइपलाइन में अचानक हुए विस्फोट के बाद आग तेजी से फैल गई। हादसे में कम से कम 15 लोग झुलस गए, जिनमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। आग बुझाने के लिए दमकल विभाग की 12 गाड़ियों को मौके पर लगाया गया, जबकि घटना का असर रेलवे संचालन पर भी पड़ा।



विकास का ब्लूप्रिंट तैयार, 24 परियोजनाओं के लिए टेंडर जारी


Greater Noida Development: ग्रेटर नोएडा में विकास कार्यों को तेज करने की तैयारी शुरू हो गई है। Greater Noida Development के तहत ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए 24 नई परियोजनाओं की सूची तैयार की है। इन सभी कार्यों पर करीब 25.84 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। प्राधिकरण ने सभी परियोजनाओं के लिए ई-निविदा (ई-टेंडर) जारी कर दी है। जीएम प्रोजेक्ट एके सिंह के अनुसार, अगले महीने टेंडर खोले जाएंगे। इसके बाद जल्द ही काम शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है।



Government Schools : बच्चों की सुरक्षा पर जोर


Government Schools : बच्चे अक्सर आस-पास के गलत व्यवहार को नहीं समझ पाते या डर के मारे चुप रहते है । इन्हीं बच्चों को इस खामोशी से निकालने और सुरक्षित वातावरण देने के लिए बेसिक शिक्षा परिषद ने एक बेहतर और जरूरी पहल आरंभ की है। (Government Schools )  ग्रेटर नोएडा और आसपास के सभी सरकारी स्कूलों में अब कक्षा पहली से आठवीं तक के बच्चों को निजी सुरक्षा, ‘गुड टच-बैड टच’ और कठिन परिस्थितियों से निपटने के तरीके सिखाए जाएंगे।



राम मंदिर चढ़ावा विवाद


Ram Mandir Donation Case: राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित वित्तीय अनियमितताओं के मामले में जांच ने नया मोड़ ले लिया है। विशेष जांच दल (SIT) की प्रारंभिक रिपोर्ट में किसी भी संबंधित पदाधिकारी को क्लीनचिट नहीं दी गई है। सूत्रों के अनुसार, जांच में मंदिर प्रबंधन और निगरानी व्यवस्था में गंभीर खामियों के संकेत मिले हैं। रिपोर्ट में ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, ट्रस्टी अनिल मिश्रा और निर्माण सहायक गोपाल राव की भूमिका पर भी सवाल उठाए गए हैं। हालांकि, अंतिम निष्कर्ष विस्तृत जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएंगे।



रेलवे से लेकर EV Policy तक बदल रहे 10 बड़े नियम


New Rules From July: जुलाई की शुरुआत कई अहम बदलावों के साथ होने जा रही है। 1 जुलाई से एलपीजी, आधार, रेलवे, क्रेडिट कार्ड, पासपोर्ट, पेट्रोल-डीजल और दिल्ली की नई ईवी पॉलिसी समेत कई नियम लागू होंगे। इनका सीधा असर आम लोगों की जेब और रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ सकता है। आइए जानते हैं 10 बड़े बदलाव



नोएडा की बिजली व्यवस्था हुई बेहाल


Power cut in noida: भीषण गर्मी के बीच नोएडा और ग्रेटर नोएडा के कई इलाकों में बिजली कटौती लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन गई है। लगातार बढ़ती बिजली की मांग के कारण कई सेक्टरों में रोजाना 5 से 6 घंटे तक बिजली नहीं मिल पा रही है। इससे घरों में रहने वाले लोगों को दिन और रात दोनों समय दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। Noida Power Cut की वजह से लोगों का कहना है कि हर दिन कई बार बिजली जा रही है। गर्मी और उमस के बीच लंबे समय तक बिजली न रहने से हालात और मुश्किल हो गए हैं।



हाईटेंशन लाइन से टकराया ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट


Plane Crash In Kasganj: उत्तर प्रदेश के कासगंज में मंगलवार को एक प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। अलीगढ़ से उड़ान भरने वाला यह ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट रास्ता भटकने के बाद तकनीकी समस्या का शिकार हो गया। इमरजेंसी लैंडिंग की कोशिश के दौरान विमान हाईटेंशन बिजली लाइन से टकराकर नीचे गिर गया। हादसे में महिला पायलट घायल हुई हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद प्रशासन ने पूरे इलाके को सुरक्षा घेरे में लेकर जांच शुरू कर दी है।



दिल्ली-एनसीआर में मौसम का यू-टर्न


Noida Weather :दिल्ली-एनसीआर में सोमवार को लोग दोपहर तक तीव्र गर्मी और उमस से परेशान रहे, लेकिन शाम होते ही मौसम ने एकदम बदली ली। (Noida weather) आसमान में काले बादल छा गए और नोएडा, ग्रेटर नोएडा तथा गुरुग्राम सहित कई स्थानों पर तेज आंधी और गरज के साथ जोरदार बारिश हुई। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए बारिश का ‘यलो अलर्ट’ जारी किया है, जिससे आने वाले समय में तापमान में अधिक कमी देखी जाएगी।



भाई पर 10 करोड़ रुपये का हर्जाना


Ketan Agrawal Murder Case: चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में अब जांच से अलग एक नया कानूनी विवाद सामने आया है। वडगांव मावल कोर्ट में सुनवाई के दौरान मुख्य आरोपी सिया गोयल के एक बयान ने पूरे मामले को नया मोड़ दे दिया। अदालत में उन्होंने स्पष्ट कहा कि एडवोकेट आशुतोष श्रीवास्तव उनके वकील नहीं हैं और उनकी ओर से अधिवक्ता विपुल दुशिंग पैरवी कर रहे हैं। इस बयान के बाद वकालत के अधिकार को लेकर विवाद गहरा गया है और मामला अब करोड़ों रुपये के हर्जाने तक पहुंच गया है।



लोटस स्पेसिया सोसाइटी की 18वीं मंजिल से कूदकर महिला ने की आत्महत्या


Noida Lotus Espacia Suicide : नोएडा के सेक्टर 100 में स्थित लोटस स्पेसिया सोसाइटी से एक बेहद दुखद और चौंकाने वाली घटना की खबर आई है। यहाँ की 46 वर्षीय महिला ने अपने फ्लैट की 18वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। इस भयानक और दिल को दहलाने वाले कार्य के बाद पूरे सोसाइटी में निवासियों के बीच शोक, भय और सनसनी का माहौल बना हुआ है। प्रारंभिक जांच और पारिवारिक बयानों के अनुसार इस आत्मघाती कदम का मुख्य कारण गहरा मानसिक तनाव (डिप्रेशन) बताया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »