मनोरंजन

अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर की शादी की रस्में शुरू, ‘माता की चौकी’ से हुई शुरुआत

पारंपरिक लहंगे में बेहद खूबसूरत दिखीं बोनी कपूर की बेटी अंशुला; जाह्नवी, खुशी और शनाया कपूर समेत पूरा परिवार जश्न में हुआ शामिल।

Reported by India Headlines and edited by Kashish Solanki

Kapoor Family : बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर अपने मंगेतर रोहन ठक्कर के साथ शादी करने वाली हैं। इस स्टार-स्टडेड शादी का जश्न भक्तिमय और आध्यात्मिक माहौल में शुरू हुआ है। सोमवार को 33 वर्षीय अंशुला ने सोशल मीडिया पर ‘माता की चौकी’ की पहली सुंदर तस्वीरें साझा कीं। इस विशेष पूजा में पूरा कपूर परिवार एकत्र आया। समारोह में पिता बोनी कपूर, बहनें जाह्नवी कपूर, खुशी कपूर और चचेरी बहन शनाया कपूर सहित परिवार के कई नजदीकी सदस्य नवदंपति को आशीर्वाद देने पहुंचे।

पारंपरिक अंदाज ने जीता दिल

फोटोज़ में परिवार का  आकर्षक लुक नज़र आया। अपने खास दिन की शुरुआत के लिए अंशुला ने एक सुंदर गोल्डन लहंगा पहना, जिसे उन्होंने लाल ‘फुलकारी’ दुपट्टे के साथ एक्सेसराइज़ किया। अपने लुक को उन्होंने सोने के हार से , मैच होते हुए  ईयररिंग्स, चूड़ियों और मांगटीके से कम्पलीट  किया। वहीं, उनके मंगेतर रोहन ठक्कर लाल कुर्ते-पायजामे में बेहद आकर्षक दिख रहे थे। शनाया कपूर ने भी इस प्री-वेडिंग समारोह की कुछ प्यारी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा की हैं, जिसमें पूरा परिवार मुस्कुराते हुए दिख रहा है।

अंशुला ने बताया फुलकारी का महत्व

अंशुला ने अपनी पोस्ट के कैप्शन में बताया कि इस मोके  पर फुलकारी दुपट्टा पहनना उनके लिए  महत्व रखता है। उन्होंने कहा कि पंजाबी परंपराओं से जुड़ी यह कला संस्कृति, शिल्प और महिलाओं द्वारा सदियों से दिए जा रहे आशीर्वाद का प्रतीक है। पंजाबी दुल्हनों के लिए फुलकारी हमेशा जीवन के महत्वपूर्ण चरणों का हिस्सा रही है, इसलिए रोहन के साथ नई जिंदगी की शुरुआत करने के लिए उन्हें इससे बेहतर कोई तरीका नहीं लगा।

ऐप पर शुरू हुआ प्यार

अंशुला और रोहन की प्रेम कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं है। उनकी मुलाकात वर्ष 2022 में एक डेटिंग ऐप के माध्यम से हुई थी। इसके बाद जुलाई 2025 में दोनों ने सगाई कर ली। सगाई की सूचना देते हुए अंशुला ने साझा किया था कि उनकी पहली बातचीत एक मंगलवार को रात 1:15 बजे शुरू हुई थी। इसके तीन साल बाद, उनके पसंदीदा शहर न्यूयॉर्क के सेंट्रल पार्क में बने महल के सामने रोहन ने उन्हें विवाह के लिए प्रपोज किया। दिलचस्प बात यह है कि रोहन ने ठीक रात 1:15 बजे (भारतीय समयानुसार) ही अंशुला को प्रपोज किया था, जिसने इस पल को उनके लिए खास बना दिया। उल्लेखनीय है कि अंशुला, बोनी कपूर और मोना शौरी कपूर की बेटी हैं और उन्हें हाल ही में प्राइम वीडियो के शो ‘द ट्रेटर्स’ में देखा गया था।

ये भी पढ़े : बॉक्स ऑफिस पर ‘कॉकटेल 2’ का धमाका! पहले वीकेंड में कमाई ने बढ़ाई रफ्तार

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »