मनोरंजन

बेजुबानों के हक में उतरे सोनू सूद! भगवंत मान सरकार के फैसले का किया विरोध, बोले- ‘कुत्तों को मारना समाधान नहीं’

​पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा सड़कों से आवारा कुत्तों को हटाने के निर्देश पर अभिनेता सोनू सूद ने गहरी आपत्ति जताई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर सरकार से इस फैसले को रोकने और शेल्टर होम बनाने की अपील की है।

Reported by Kashish Solanki and edited by Shagun Chaurasia

Sonu Sood|| Bhagwant Maan|| Stray Dogs || Punjab: बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद, जो अपनी दरियादिली और सामाजिक कार्यों के लिए जाने जाते हैं, एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने पंजाब सरकार के द्वारा आवारा कुत्तों के संबंध में जारी किए गए एक कड़े आदेश का विरोध किया है। इंस्टाग्राम पर साझा किए गए एक वीडियो में, सोनू सूद ने कहा कि बेजुबान जानवरों की भी जान होती है और इस तरह के फैसले उन्हें गहरा दुख पहुंचाते हैं।

​सीएम भगवंत मान के आदेश से नाराज

सोनू सूद ने एक वीडियो में बताया कि सुबह उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का ट्वीट देखा, जिसमें राज्य की सड़कों से आवारा कुत्तों को हटाने का निर्देश दिया गया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर कई परेशान करने वाले वीडियो सामने आए, जिनमें इन मासूमों के साथ बुरा व्यवहार किया जा रहा है। सोनू ने कहा, इंसान सिर्फ वफादारी पर किताबें लिख सकता है, लेकिन असली वफादारी तो सिर्फ कुत्तों से मिलती है।

​हर कुत्ता खतरनाक नहीं होता

अभिनेता ने कहा कि हर मोहल्ले का कुत्ता आक्रामक या खतरनाक नहीं होता। कई लोग इन गली कुत्तों से प्यार करते हैं, उन्हें खाना खिलाते हैं और उनकी देखभाल करते हैं। हाँ, कभी-कभी ऐसा होता है कि कोई कुत्ता बच्चे पर हमला कर सकता है, लेकिन स्थानीय लोग जानते हैं कि कौन सा कुत्ता हिंसक है। अगर कोई समस्या होती है, तो उसे हटाया जा सकता है। लेकिन पूरे राज्य के कुत्तों को हटाने या जान से मारने का आदेश देना तो गलत है।

​शेल्टर होम बनाने और गोद लेने की अपील

सोनू सूद ने पंजाब सरकार और जनता से इस आदेश को रोकने के लिए एकजुट होने की अपील की है। उन्होंने सरकार से कहा कि इन बेगुनाह जानवरों को मारने के बजाय उनके लिए सुरक्षित ‘शेल्टर होम’ बनाने चाहिए। साथ ही, उन्होंने पशुप्रेमियों से गुज़ारिश की कि वे इन आवारा कुत्तों को गोद लें और उनके गले में दुपट्टा या पट्टा बांध दें, ताकि लोगों को समझ में आए कि कोई उनकी देखभाल कर रहा है।

ये भी पढ़े : ​कान्स में ऐश्वर्या राय का जादू! नीले गाउन को बनाने में लगे 1500 घंटे, अंतरिक्ष से है खास कनेक्शन 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »