Abhijit Deepak's Reaction: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है। NEET-UG विवाद के बीच आए इस फैसले पर CJP फाउंडर अभिजीत दीपके की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने इस्तीफे को छात्र आंदोलन और जनता के दबाव की जीत बताया और कहा कि लंबे संघर्ष के बाद सरकार को आखिरकार कदम उठाना पड़ा। आंदोलन की जीत जंतर-मंतर पर प्रदर्शन स्थल से प्रतिक्रिया देते हुए अभिजीत दीपके ने कहा, "झुकती है दुनिया, बस झुकाने वाला चाहिए।"उन्होंने दावा किया कि जिस सरकार के बारे में कहा जाता था कि यहां इस्तीफे नहीं होते, वहां अब शिक्षा मंत्री को पद छोड़ना पड़ा है। उन्होंने कहा कि पिछले 36 दिनों से लगातार उनसे सवाल पूछा जा रहा था कि क्या इस्तीफा होगा, लेकिन अब यह फैसला सामने आ गया है। दीपके ने कहा कि जब वह अमेरिका से भारत लौटे थे, तब भी कई लोग सवाल उठा रहे थे कि आंदोलन का क्या परिणाम होगा। उन्होंने दावा किया कि छात्रों और समर्थकों के लगातार विरोध के कारण सरकार को यह निर्णय लेना पड़ा। इस्तीफे की खबर के बाद जंतर-मंतर पर मौजूद समर्थकों में खुशी का माहौल देखने को मिला। https://twitter.com/Cockroachisback/status/2080944180994678919 जंतर-मंतर पर जश्न प्रदर्शन स्थल पर अभिजीत दीपके और उनके समर्थकों ने जश्न मनाया। सोशल मीडिया पर भी इस घटनाक्रम को लेकर कई प्रतिक्रियाएं सामने आईं। कॉकरोच जनता पार्टी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए इसे लोकतंत्र की जीत बताया। वहीं, एक वीडियो भी सामने आया जिसमें दीपके समर्थकों के बीच खुशी जाहिर करते नजर आए। मंच से उन्होंने अपने समर्थकों को संबोधित भी किया। https://twitter.com/AHindinews/status/2080945443140403533 शिक्षा मंत्री का संदेश इससे पहले केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना इस्तीफा सौंपा। अपने पत्र में उन्होंने कहा कि देश-विरोधी तत्व मौजूदा हालात का फायदा न उठा सकें और छात्र किसी कानूनी विवाद में न उलझें, इसलिए उन्होंने यह कदम उठाया है। धर्मेंद्र प्रधान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक संदेश साझा करते हुए कहा कि वह पिछले चार दशकों से छात्र, शिक्षक और शिक्षा सुधार के क्षेत्र से जुड़े रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक मजबूत, समावेशी और दूरदर्शी शिक्षा व्यवस्था ही देश के विकास की नींव है। उन्होंने युवाओं की आकांक्षाओं और उनकी उम्मीदों का सम्मान करने की बात कही। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की सेवा करने का अवसर मिलने के लिए आभार व्यक्त किया।