Saket Building Collapse Delhi || South Delhi Building Collapse || Delhi Police: दिल्ली के साकेत इलाके में हुए दर्दनाक बिल्डिंग हादसे के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए इमारत के मालिक कर्मवीर को गिरफ्तार कर लिया है। इस हादसे में छह लोगों की जान चली गई, जबकि 8 अन्य घायल हुए थे। घटना के बाद आरोपी की तलाश में कई पुलिस टीमों को लगाया गया था। कैसे हुआ था हादसा जानकारी के अनुसार, सैदुलाजाब क्षेत्र में स्थित यह बहुमंजिला इमारत शनिवार शाम अचानक ढह गई थी। भवन में कोचिंग सेंटर, कैफे और कई कार्यालय संचालित हो रहे थे। हादसे के समय सबसे ऊपरी मंजिल पर निर्माण कार्य भी चल रहा था, जिसे जांच का अहम बिंदु माना जा रहा है। दुर्घटना के बाद राहत और बचाव दल ने घंटों तक मलबे में फंसे लोगों की तलाश की। अब मलबा हटाने का अभियान पूरा कर लिया गया है और पूरे क्षेत्र को सुरक्षित घोषित किया गया है। कौन थे मरने वाले लोग पुलिस ने इमारत मालिक के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या, लापरवाही और लोगों की जान को खतरे में डालने जैसी गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। शुरुआती जांच में भवन निर्माण नियमों के उल्लंघन और संरचनात्मक खामियों की आशंका जताई जा रही है। हादसे के शिकार अधिकांश लोग छात्र बताए जा रहे हैं, जो आसपास के कोचिंग संस्थानों में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे। घायलों में से पांच की मौत एम्स में और एक की सफदरजंग अस्पताल में उपचार के दौरान हुई। क्या है इस हादसे की असली वजह? मामले की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली नगर निगम ने भी कार्रवाई करते हुए निरीक्षण में कथित लापरवाही के आरोप में एक सहायक अभियंता और एक कनिष्ठ अभियंता को निलंबित कर दिया है। अब जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि आखिर इस त्रासदी के पीछे असली वजह क्या थी। ये भी पढ़ें: CBSE पोर्टल फिर पड़ा ठप! री-इवैल्यूएशन के लिए लॉगिन करते ही दिख रहा Failed