भारत

HC ने सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल शिफ्ट करने का दिया निर्देश, अभिजीत दीपके पहुंचे घायलों के बीच

जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन फिर शुरू हुआ। अभिजीत दीपके घायलों से मिले। दिल्ली HC ने सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल शिफ्ट करने का आदेश दिया।

Reported by Shagun Chaurasia and edited by Shagun Chaurasia

CJP Protest: राजधानी दिल्ली में जंतर-मंतर पर चल रहा कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन एक बार फिर तेज हो गया है। सोमवार को हुए हंगामे और पुलिस कार्रवाई के बाद प्रदर्शन स्थल खाली करा दिया गया था, लेकिन देर रात बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी दोबारा जंतर-मंतर पहुंच गए और आंदोलन फिर शुरू हो गया।

सरकार को यहां आना होगा

प्रदर्शन के दौरान CJP संस्थापक अभिजीत दीपके ने समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि अब सरकार से बातचीत नहीं होगी। उन्होंने कहा कि अगर किसी को चर्चा करनी है तो उसे जंतर-मंतर आना होगा। उनके इस बयान के बाद आंदोलनकारियों में फिर से जोश देखने को मिला।

घायल छात्रों से मिले अभिजीत दीपके

अभिजीत दीपके ने सोमवार के प्रदर्शन में घायल हुए छात्रों से मुलाकात की और उनका हाल जाना। कई घायल छात्र दोबारा आंदोलन में शामिल हुए हैं। लखनऊ से आए छात्र आदर्श सूरज झा ने बताया कि वह बैरिकेड पार करने की कोशिश कर रहे थे, इसी दौरान पुलिस लाठीचार्ज में घायल हो गए प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वह अपनी मांगों को लेकर पीछे हटने वाले नहीं हैं और आंदोलन जारी रहेगा।

 मेदांता शिफ्ट करने का आदेश

इस बीच सामाजिक कार्यकर्ता और पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश दिया है। कोर्ट ने निर्देश दिया है कि वांगचुक को मेदांता अस्पताल में शिफ्ट किया जाए। अदालत ने यह भी कहा है कि उनके अब तक हुए सभी मेडिकल टेस्ट और जांच रिपोर्ट मेदांता अस्पताल के डॉक्टरों के पैनल को सौंपी जाएं। अस्पताल प्रशासन को उनके इलाज के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम गठित करने का निर्देश दिया गया है।

प्रदर्शन को लेकर बढ़ी निगरानी

जंतर-मंतर पर दोबारा प्रदर्शन शुरू होने के बाद सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। पुलिस हालात पर नजर बनाए हुए है। सोमवार की घटना के बाद अब प्रशासन और प्रदर्शनकारियों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है। फिलहाल आंदोलनकारी अपनी मांगों पर कायम हैं, जबकि पुलिस कानून-व्यवस्था बनाए रखने की कोशिश कर रही है। आने वाले दिनों में यह प्रदर्शन किस दिशा में जाता है, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

ये भी पढ़ें: मुझे माफ करें… उग्र प्रदर्शन के बाद अभिजीत दिपके का बयान, आज भी करेंगे संसद मार्च

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »