भारत

दिल्ली विधानसभा में टी-शर्ट पर बवाल, AAP के छह विधायक मार्शल आउट

दिल्ली विधानसभा में टी-शर्ट को लेकर हंगामा हुआ। बीजेपी की आपत्ति के बाद AAP के छह विधायक मार्शल आउट हुए। साइकिल खरीद में कथित घोटाले पर भी सवाल उठे।

Reported by Shagun Chaurasia and edited by Shagun Chaurasia

Delhi Assembly Session: दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र के 2 दिन सदन की कार्यवाही के दौरान टी-शर्ट को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जोरदार हंगामा हुआ। बीजेपी विधायकों ने विपक्षी सदस्यों की टी-शर्ट पर आपत्ति जताई, जिसके बाद मामला इतना बढ़ा कि छह AAP विधायकों को मार्शल के जरिए सदन से बाहर कर दिया गया। विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने टी-शर्ट नहीं उतारने पर संजीव झा, कुलदीप, अजय दत्त और जरनैल सिंह समेत अन्य विधायकों को मार्शल आउट करने का निर्देश दिया। हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही 15 मिनट के लिए स्थगित करनी पड़ी। बाद में कार्यवाही दोबारा शुरू हुई।

CAG रिपोर्ट और तीन विधेयकों पर नजर

सत्र के दौरान वित्त वर्ष 2024-25 से संबंधित राज्य वित्त पर CAG की रिपोर्ट सदन में पेश की जानी है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता इसे सदन के पटल पर रखेंगी। इसके अलावा तीन विधेयकों पर भी चर्चा प्रस्तावित है। नियम-280 के तहत विधायकों ने दिल्ली में साफ-सफाई समेत कई मुद्दे उठाए।

साइकिल खरीद पर AAP का बड़ा आरोप

AAP ने साइकिल खरीद को लेकर सरकार पर सवाल खड़े किए। पार्टी का आरोप है कि जिन साइकिलों को उसके नेताओं ने 4,200 रुपये में खरीदा, सरकार ने उन्हें कथित तौर पर 6,957 रुपये की दर से खरीदा। विपक्ष ने दावा किया कि दिल्ली सरकार ने करीब 1.30 लाख साइकिलें खरीदीं और इसमें अनियमितता की जांच की मांग उठाई। अब सदन में CAG रिपोर्ट और साइकिल खरीद के आरोपों पर आगे क्या सामने आता है, इस पर नजर बनी हुई है।

ये भी पढ़ें: संसद में विपक्ष का हंगामा तेज, मकर द्वार पर नारेबाजी, अमित शाह के बयान पर अड़ा विपक्ष

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »