भारत

धरती बनी तंदूर! 50 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान, हीटवेव से बढ़ीं मौतें, जानिए कैसे बचें इस जानलेवा गर्मी से

देशभर में भीषण गर्मी और हीटवेव ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कई राज्यों में तापमान 50 डिग्री के करीब पहुंच गया है। लू और हीट स्ट्रोक से कई मौतें हो चुकी हैं। विशेषज्ञ लगातार पानी पीने, धूप से बचने और ORS सेवन करने की सलाह दे रहे हैं।

Reported by Shagun Chaurasia and edited by Shagun Chaurasia

Weather Update || Severe Heat || Heatwave Alert || Heat-Related Deaths: देशभर में इस समय गर्मी ने विकराल रूप धारण कर लिया है। उत्तर, मध्य और पश्चिम भारत के कई राज्यों में सूरज आग बरसा रहा है।हालात इतने गंभीर हो चुके हैं कि कई शहरों में तापमान 45 से 50 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है। लगातार चल रही लू और हीटवेव ने आम लोगों की जिंदगी मुश्किल कर दी है। सड़कें दोपहर में खाली नजर आ रही हैं, जबकि अस्पतालों में हीट स्ट्रोक के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है।

भीषण गर्मी से हुई मौत

शुरुआती सरकारी आंकड़ों और मौसम एजेंसियों की रिपोर्ट के अनुसार, इस साल अब तक देशभर में भीषण गर्मी के कारण 37 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 25 हजार से अधिक लोग हीट स्ट्रोक की चपेट में आ चुके हैं। महाराष्ट्र के विदर्भ, दिल्ली, बिहार, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और ओडिशा सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्रों में शामिल हैं। विदर्भ में पारा 45 डिग्री पार पहुंच चुका है, जबकि दिल्ली और बिहार में भी मौसम विभाग ने लू का अलर्ट जारी किया है।

आने वाले दिनों में और बढ़ेगी गर्मी

ओडिशा में चुनाव और सरकारी ड्यूटी के दौरान कई कर्मचारियों की तबीयत बिगड़ने और मौत की खबरों ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी थी। कई राज्यों में हीट एक्शन प्लान लागू कर दिया गया है। विशेषज्ञों के मुताबिक, आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ सकती है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। खासतौर पर बच्चों, बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने को कहा गया है।

गर्मी और लू से बचाव के जरूरी उपाय

दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक धूप में निकलने से बचें
खूब पानी, ORS, नींबू पानी और छाछ का सेवन करें
हल्के रंग और सूती कपड़े पहनें
सिर को टोपी, गमछे या छाते से ढककर रखें
खाली पेट बाहर न निकलें
ज्यादा देर धूप में रहने से बचें
चक्कर, उल्टी, तेज बुखार या कमजोरी महसूस होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें

इस बार की गर्मी पिछले कई वर्षों के रिकॉर्ड तोड़ सकती है। ऐसे में थोड़ी सी लापरवाही भी भारी पड़ सकती है।

ये भी पढ़ें: TMC में टूट और NDA की बढ़ती ताकत! क्या बगावत से बदलेगा सत्ता का गणित? समझिए संसद का पूरा नंबर गेम

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »