Kolkata Airport Bomb Threat: कोलकाता एयरपोर्ट पर बम की धमकी मिलने से सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। अधिकारियों के मुताबिक, एयरपोर्ट के शौचालय में हाथ से लिखा एक नोट मिला, जिसमें बोर्डिंग गेट पर बम होने की बात कही गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षाबलों ने जांच शुरू कर दी। फिलहाल किसी संदिग्ध वस्तु के मिलने की पुष्टि नहीं हुई है। मामले की जांच जारी है।