भारत

किताब से कार तक… मोदी-पुतिन की दोस्ती ने खींचा ध्यान, साथ कदमताल ने बढ़ाई गर्माहट

दिल्ली में मोदी-पुतिन की मुलाकात ने खूब सुर्खियां बटोरीं। किताब भेंट करने से लेकर एक कार में सफर और साथ कदमताल तक, दोनों नेताओं की बॉन्डिंग दिखी।

Reported by Shagun Chaurasia and edited by Shagun Chaurasia

Modi-Putin BRICS: नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की मुलाकात ने कूटनीतिक चर्चाओं के साथ दोनों नेताओं की व्यक्तिगत बॉन्डिंग को भी सुर्खियों में ला दिया। BRICS शिखर सम्मेलन के दौरान हुई इस मुलाकात में औपचारिक बातचीत के अलावा दोनों नेताओं के बीच खास गर्मजोशी देखने को मिली।

पुतिन को तिरुक्कुरल भेंट

भारत मंडपम में द्विपक्षीय बैठक के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने पुतिन को महान तमिल कवि और दार्शनिक तिरुवल्लुवर की प्रसिद्ध रचना ‘तिरुक्कुरल’ के रूसी अनुवाद की प्रति भेंट की। मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि यह पुस्तक तिरुवल्लुवर के विचारों और ज्ञान को भाषाई सीमाओं से आगे पहुंचाने का माध्यम है।

एक कार में साथ दिखे दोनों नेता

मुलाकात की एक और तस्वीर ने सबका ध्यान खींचा। प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति पुतिन एक ही कार में साथ नजर आए। दोनों नेताओं के बीच इस दौरान बातचीत होती रही। इसके बाद वे साथ-साथ इनोपरोम प्रदर्शनी देखने पहुंचे और काफी देर तक बातचीत करते दिखाई दिए। दोनों नेताओं की साथ कदमताल करती तस्वीरें भी सामने आईं। इससे भारत और रूस के बीच लंबे समय से चले आ रहे करीबी संबंधों के साथ व्यक्तिगत तालमेल की झलक भी देखने को मिली।

व्यापार से रक्षा तक अहम चर्चा

बैठक के दौरान भारत-रूस संबंधों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। दोनों देशों के बीच 2030 तक सालाना द्विपक्षीय व्यापार को 100 अरब डॉलर तक पहुंचाने की दिशा में काम करने पर जोर रहने की उम्मीद है। इसके अलावा रक्षा, ऊर्जा और महत्वपूर्ण खनिजों के क्षेत्र में सहयोग को और मजबूत करने के साथ दोनों देशों के मौजूदा रक्षा संबंधों को आगे बढ़ाने पर भी बातचीत हुई।

BRICS के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन

राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन BRICS शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए तीन दिवसीय भारत दौरे पर नई दिल्ली पहुंचे। प्रधानमंत्री मोदी ने भारत मंडपम में उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। भारत इस बार BRICS सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है, जिसमें वैश्विक स्तर के कई अहम मुद्दों पर चर्चा होनी है।

ये भी पढ़ें: क्या है BRICS जिसके लिए सज रही दिल्ली? 4 देशों से शुरू हुआ सफर अब 11 तक पहुंचा, जानिए भारत के लिए क्यों अहम

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »