भारत

विधानसभा के करीब पहुंचे छात्र, पुलिस ने आंसू गैस, लाठीचार्ज और वाटर कैनन का किया इस्तेमाल

रांची में छात्रों के विधानसभा मार्च के दौरान तनाव बढ़ा। आखिरी बैरिकेड तक पहुंचे प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने आंसू गैस और वाटर कैनन चलाए। छात्र पीछे नहीं हटे।

Reported by Shagun Chaurasia and edited by Shagun Chaurasia

Ranchi Student Protest: रांची में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान उस वक्त हालात तनावपूर्ण हो गए, जब प्रदर्शनकारी मार्च करते हुए झारखंड विधानसभा के बेहद करीब पहुंच गए। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए बैरिकेडिंग की थी, लेकिन छात्र आखिरी बैरिकेड तक पहुंच गए। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे। इसके बाद प्रदर्शन स्थल पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच टकराव की स्थिति भी देखने को मिली।

वाटर कैनन के बीच छात्रों का अलग अंदाज

प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया। पानी की तेज बौछार के बावजूद कई छात्र पीछे हटने के बजाय मौके पर ही नाचते नजर आए। प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने पुलिस की ओर देखकर कथित तौर पर “और चलाओ, और चलाओ” जैसे नारे भी लगाए।

प्रदर्शनकारियों के विधानसभा के करीब पहुंचने और पुलिस की कार्रवाई के बाद रांची में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई। फिलहाल पूरे घटनाक्रम को लेकर प्रशासन की नजर प्रदर्शन स्थल पर बनी हुई है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »