IPL 2026 || Playoffs || All Four Teams || IPL Trophy: आईपीएल 2026 का प्लेऑफ मुकाबला बेहद दिलचस्प मोड़ पर पहुंच गया है। इस बार प्लेऑफ में पहुंचीं चारों टीमें पहले भी एक-एक बार खिताब जीत चुकी हैं। यानी अब इस सीजन कोई नई टीम चैंपियन नहीं बनेगी, बल्कि जो भी ट्रॉफी उठाएगी वह दूसरी बार आईपीएल विजेता कहलाएगी। कौन है वो 4 टीम मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के मुकाबले के बाद प्लेऑफ की तस्वीर पूरी तरह साफ हो गई। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, गुजरात टाइटन्स, सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स ने अंतिम चार में जगह बनाई है। किसने कब जीते के अपने पहले ख़िताब अंक तालिका में शीर्ष पर मौजूद RCB ने 2025 में पहली बार आईपीएल ट्रॉफी जीती थी। अब टीम लगातार दूसरी बार खिताब जीतकर इतिहास रचने के करीब है। गुजरात टाइटंस 2022 में चैंपियन बनी थी, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद ने 2016 में ट्रॉफी उठाई थी। वहीं राजस्थान रॉयल्स, जिसने 2008 में पहला आईपीएल जीता था, लंबे इंतजार के बाद दूसरी ट्रॉफी की तलाश में है। RCB के पास बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका सबसे ज्यादा चर्चा RCB को लेकर हो रही है। अगर विराट कोहली की टीम इस बार भी चैंपियन बनती है तो वह लगातार दो सीजन ट्रॉफी जीतने वाली तीसरी टीम बन जाएगी। इससे पहले सिर्फ Chennai Super Kings और Mumbai Indians ही बैक-टू-बैक आईपीएल खिताब जीतने का कारनामा कर चुकी हैं। ये भी पढ़ें: IPL 2026: MI के खराब प्रदर्शन पर कोच जयवर्धने ने तोड़ी चुप्पी; रोहित-बुमराह को लेकर कही बड़ी बात