Ipl 2026|| Lucknow Super Giants VS Punjab Kings|| LSG VS PBKS 2026: पंजाब किंग्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जाएंट्स को सात विकेट से हरा दिया। इकाना स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 196 रन बनाए थे। जवाब में पंजाब ने सिर्फ 18 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस जीत के साथ पंजाब की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें अब भी बनी हुई हैं। लगातार हार के बाद पंजाब की दमदार वापसी लगातार छह मुकाबले हारने के बाद पंजाब किंग्स ने आखिरकार जीत की राह पकड़ ली। इस जीत के बाद टीम शीर्ष-चार में पहुंच गई है। पंजाब ने 14 मैचों में सात जीत के साथ 15 अंक हासिल कर लिए हैं। टीम का नेट रन रेट भी बेहतर होकर +0.309 हो गया है। अब पंजाब की नजर राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के मुकाबले पर रहेगी। अगर राजस्थान वह मैच जीतती है, तो प्लेऑफ का आखिरी टिकट उसके नाम हो जाएगा। आईपीएल 2026: पॉइंट्स टेबल टीम मैच जीते हारे बेनतीजा अंक नेट रन रेट रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Q) 14 9 5 0 18 +0.783 गुजरात टाइटंस (Q) 14 9 5 0 18 +0.695 सनराइजर्स हैदराबाद (Q) 14 9 5 0 18 +0.524 पंजाब किंग्स 14 7 6 1 15 +0.309 राजस्थान रॉयल्स 13 7 6 0 14 +0.083 कोलकाता नाइट राइडर्स 13 6 6 1 13 +0.011 चेन्नई सुपर किंग्स (E) 14 6 8 0 12 -0.345 दिल्ली कैपिटल्स 13 6 7 0 12 -0.871 मुंबई इंडियंस (E) 13 4 9 0 8 -0.510 लखनऊ सुपर जाएंट्स (E) 14 4 10 0 8 -0.740 शुरुआती झटकों के बाद इंग्लिस और बडोनी ने संभाली लखनऊ की पारी पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने सिर्फ 20 रन तक अर्शिन कुलकर्णी और निकोलस पूरण के विकेट गंवा दिए। इसके बाद जोश इंग्लिस और आयुष बडोनी ने तेजी से रन जोड़ते हुए पारी को संभाला। दोनों के बीच 49 रन की अहम साझेदारी हुई। बडोनी ने 18 गेंदों में 43 रन बनाए, जिसमें तीन छक्के और पांच चौके शामिल रहे। वहीं, इंग्लिस ने कप्तान ऋषभ पंत के साथ भी अच्छी साझेदारी निभाई। पंत ने 26 रन का योगदान दिया। जोश इंग्लिस की शानदार पारी से लखनऊ ने बनाए 196 रन जोश इंग्लिस ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 72 रन की अहम पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में नौ चौके और दो छक्के लगाए। अंत में अब्दुल समद ने भी तेज बल्लेबाजी करते हुए 37 रन बनाए, जिससे लखनऊ मजबूत स्कोर तक पहुंच सका। पंजाब की ओर से मार्को यानसेन और युजवेंद्र चहल ने दो-दो विकेट लिए। वहीं अजमतुल्लाह ओमरजई और शशांक सिंह को एक-एक सफलता मिली। पहली गेंद पर झटका, फिर श्रेयस और प्रभसिमरन ने पलटा मैच 197 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स को पहली ही गेंद पर बड़ा झटका लगा, जब प्रियांश आर्या बिना खाता खोले आउट हो गए। इसके बाद कूपर कोनोली और प्रभसिमरन सिंह ने पारी को संभालने की कोशिश की। कोनोली ने 18 रन बनाए। इसके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर और प्रभसिमरन सिंह ने मैच का पूरा रुख बदल दिया। दोनों बल्लेबाजों ने तीसरे विकेट के लिए 140 रन की बड़ी साझेदारी कर पंजाब को जीत के करीब पहुंचा दिया। श्रेयस अय्यर का नाबाद शतक, प्रभसिमरन की शानदार फिफ्टी प्रभसिमरन सिंह ने 39 गेंदों में 69 रन की बेहतरीन पारी खेली। उन्होंने सात चौके और दो छक्के लगाए। दूसरी ओर कप्तान श्रेयस अय्यर ने जिम्मेदारी के साथ आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 101 रन बनाए। अय्यर ने अपनी पारी में 11 चौके और पांच छक्के जड़े।अंत में सूर्यांश शेडगे ने भी नाबाद नौ रन बनाकर टीम को आसान जीत दिला दी। लखनऊ की ओर से मोहम्मद शमी ने दो विकेट लिए, जबकि अर्जुन तेंदुलकर को एक सफलता मिली। ये भी पढ़ें : Women’s T20 World Cup: हरमनप्रीत की अगुआई में टीम इंडिया इंग्लैंड पहुंची, खिताब पर नजर