भारत

तपते भारत पर सूरज का कहर! 47°C तक पहुंचेगा पारा, लू और उमस से हाल बेहाल

भारत में भीषण गर्मी का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। कई राज्यों में तापमान 47 डिग्री के करीब पहुंच गया है। तेज धूप, गर्म हवाओं और उमस ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मौसम विभाग ने लू को लेकर अलर्ट जारी किया है।

Reported by Shagun Chaurasia and edited by Shagun Chaurasia

Heatwave Alert || India Weather News || Extreme Heat India || IMD Alert: देशभर में गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। उत्तर भारत, मध्य भारत और उत्तर-पश्चिमी राज्यों में तेज धूप और लू का असर लगातार खतरनाक होता जा रहा है। कई इलाकों में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंचने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में गर्म हवाएं लोगों की परेशानी और बढ़ा सकती हैं।

अभी नहीं मिलने वाली राहत

दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई शहरों में सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को घरों में रहने पर मजबूर कर दिया है। हालांकि शनिवार को कुछ जगहों पर हल्की बारिश हुई, जिससे थोड़ी राहत मिली, लेकिन मौसम विभाग का कहना है कि यह राहत ज्यादा देर टिकने वाली नहीं है। रविवार से फिर तापमान तेजी से बढ़ सकता है।
राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान 43 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जबकि तेज सतही हवाएं भी चल सकती हैं। विशेषज्ञों ने दोपहर के समय बाहर निकलने से बचने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी है।

कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

एक तरफ जहां उत्तर और मध्य भारत गर्मी से झुलस रहे हैं, वहीं दूसरी ओर दक्षिण भारत और उत्तर-पूर्वी राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। केरल, तमिलनाडु, लक्षद्वीप और पूर्वोत्तर के कई इलाकों में तेज बारिश और आंधी की संभावना है। मौसम विभाग ने साफ किया है कि फिलहाल गर्मी से तुरंत राहत मिलने के आसार कम हैं, इसलिए लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।

ये भी पढ़ें: पहले धूल भरी आंधी, फिर बारिश की दस्तक… दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »