खेल

Women’s T20 World Cup: हरमनप्रीत की अगुआई में टीम इंडिया इंग्लैंड पहुंची, खिताब पर नजर

भारतीय महिला क्रिकेट टीम हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में इंग्लैंड में होने वाले महिला टी20 विश्व कप के लिए रवाना हो गई है, जहां टीम का लक्ष्य पहली बार यह खिताब जीतकर इतिहास रचना और शानदार प्रदर्शन करना रहेगा।

Reported by Tanvi Pandey and edited by Tanvi Pandey

Women T20 World Cup 2026 || India women cricket team||women cricket: भारतीय महिला क्रिकेट टीम शनिवार को महिला टी20 विश्व कप खेलने के लिए इंग्लैंड रवाना हो गई। कप्तान हरमनप्रीत कौर की अगुआई में टीम मुंबई से एकसाथ इंग्लैंड के लिए निकली। इस बार टीम इंडिया का सबसे बड़ा लक्ष्य पहली बार महिला टी20 विश्व कप का खिताब जीतना है।

विश्व कप से पहले इंग्लैंड से होगी सीरीज

महिला टी20 विश्व कप 12 जून से 5 जुलाई तक इंग्लैंड और वेल्स में खेला जाएगा। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज भी खेलेगी। इस सीरीज का पहला मुकाबला 28 मई को होगा। टीम इंडिया इस सीरीज के जरिए अपनी तैयारियों को और मजबूत करना चाहेगी।

भारत-पाकिस्तान एक ही ग्रुप में

टी20 विश्व कप में कुल 12 टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है। भारतीय टीम ग्रुप-1 में शामिल है। इस ग्रुप में ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, पाकिस्तान, बांग्लादेश और नीदरलैंड जैसी टीमें भी हैं। मजबूत टीमों के कारण यह ग्रुप काफी मुश्किल माना जा रहा है।

ग्रुप-1: ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका,बांग्लादेश, भारत, पाकिस्तान, नीदरलैंड
ग्रुप-2: वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, स्कॉटलैंड, श्रीलंका, आयरलैंड

14 जून को होगा हाई-वोल्टेज मैच

भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला 14 जून को एजबेस्टन में खेला जाएगा। इस बड़े मैच का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसके अलावा भारत का सामना ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका जैसी मजबूत टीमों से भी होगा।

टीम में नए चेहरों को मिला मौका

बीसीसीआई ने इस महीने की शुरुआत में विश्व कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान किया था। टीम में पहली बार नंदिनी शर्मा को मौका मिला है। विकेटकीपर-बल्लेबाज यास्तिका भाटिया  भी टीम का हिस्सा हैं। वहीं प्रतिका रावल टीम में जगह नहीं बना सकीं। ऑलराउंडर अमनजोत कौर चोट की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हैं।

ये भी पढ़ें : रणजी में 60 विकेट लेने वाले आकिब नबी को नहीं मिला मौका, भड़के पूर्व भारतीय कप्तान 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »