उत्तर प्रदेशनोएडा

नोएडा में यमुना-हिंडन डूब क्षेत्र पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी, 20 जून को चलेगा बुलडोजर

नोएडा में यमुना-हिंडन डूब क्षेत्र पर सख्ती, 20 जून को अवैध फार्म हाउस और पक्के निर्माण हटाने का आदेश, लापरवाह अफसरों पर कार्रवाई की चेतावनी जारी

Reported by Tanvi Pandey and edited by Tanvi Pandey

Yamuna Hindon news: नोएडा के यमुना और हिंडन नदी के डूब क्षेत्र में बने अवैध निर्माण अब प्रशासन के निशाने पर हैं। यहां कई जगहों पर फार्म हाउस, पक्के मकान और रिसॉर्ट जैसे ढांचे बने हुए हैं। इन्हें लेकर नोएडा प्राधिकरण ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। प्राधिकरण के सीईओ ने साफ कहा है कि ऐसे सभी अवैध निर्माणों को 20 जून तक हटाया जाएगा।

20 जून को चलेगा बुलडोजर अभियान

नोएडा प्राधिकरण ने पूरे डूब क्षेत्र में अभियान तेज कर दिया है। तय समय सीमा के बाद यानी 20 जून को बुलडोजर कार्रवाई की जाएगी। सभी अनधिकृत पक्के निर्माणों को गिराने की तैयारी पूरी की जा रही है। अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि पहले सभी अवैध निर्माणों की पूरी सूची तैयार की जाए।

लापरवाही पर अफसरों को चेतावनी

सीईओ ने अधिकारियों को सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि अगर तय समय पर कार्रवाई पूरी नहीं हुई तो जिम्मेदार अफसरों पर कार्रवाई होगी और उन्हें उनके पद से हटाया भी जा सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि यह पूरा इलाका पहले से नोटिफाइड डूब क्षेत्र है, जहां किसी भी तरह का स्थायी निर्माण गैरकानूनी है।

नदियों के बहाव पर खतरा और बढ़ा जोखिम

प्रशासन के अनुसार, डूब क्षेत्र में बने इन अवैध निर्माणों से नदियों का प्राकृतिक बहाव प्रभावित हो रहा है। बाढ़ के समय स्थिति और ज्यादा खतरनाक हो जाती है।पिछले कुछ वर्षों में रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान भी इन इलाकों में मुश्किलें सामने आई हैं। यही वजह है कि अब सख्त कदम उठाने का फैसला लिया गया है।

किन इलाकों में फैला है अवैध निर्माण

यमुना और हिंडन नदी के किनारे नोएडा के कई सेक्टर प्रभावित हैं। इनमें सेक्टर-94, 124, 125, 127, 128, 131, 133, 134, 135, 168 और 150 के आसपास के इलाके शामिल हैं। इसके अलावा हिंडन नदी के आसपास भी कई जगहों पर अवैध फार्म हाउस और पक्के निर्माण पाए गए हैं, जिन पर अब कार्रवाई तय मानी जा रही है।

ये भी पढ़े : Hospital OPD strike: जिम्स अस्पताल में चौथे दिन भी महासंग्रा छावनी बना परिसर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »