Roadways Accident: उत्तर प्रदेश के बाँदा जिले के कमासिन थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसे ने इलाके में सनसनी फैला दी। कमासिन कस्बे में एक तेज रफ्तार अनियंत्रित रोडवेज बस ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाइक सवार को कुचला प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस की रफ्तार इतनी तेज थी कि चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और सामने से गुजर रहे बाइक सवार को कुचल दिया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग घटनास्थल पर जुट गए। पुलिस ने दी जानकारी सूचना मिलते ही कमासिन थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, रोडवेज बस को जब्त कर लिया गया है और चालक के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। ये भी पढ़ें: वोटर लिस्ट से नाम गायब! ग्रामीणों ने DM से लगाई न्याय की गुहार