उत्तर प्रदेश

नशे में धुत सिपाही ने दो लोगों को कुचला, बिना टायर दौडाई कार

अमरोहा में नशे में धुत सिपाही ने कार से दो लोगों को कुचला। टायर निकलने के बावजूद कार दौड़ाता रहा। भीड़ ने पकड़कर पिटाई की, हत्या प्रयास का मुकदमा दर्ज हुआ।

Amroha News: उत्तर प्रदेश के अमरोहा में खाकी को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। डिडौली कोतवाली क्षेत्र निवासी अमित अपने परिवार के साथ सोमवार देर रात जोया से घर लौट रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान नशे में धुत सिपाही संजीव तोमर ने अपनी कार से दो लोगों को टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

सिपाही की पिटाई

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद भी सिपाही ने कार नहीं रोकी। बताया जा रहा है कि कार का एक टायर निकल जाने के बावजूद वह हाईवे पर वाहन दौड़ाता रहा। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गुस्साए लोगों ने पीछा कर कार को रुकवाया और सिपाही की जमकर धुनाई कर दी।

कानूनी कार्रवाई जारी

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी सिपाही को भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में लिया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। मामले में आरोपी सिपाही संजीव तोमर के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की विधिक एवं विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें: 15 दिन पहले बनी दुल्हन, फिर पति से मांगे 40 लाख, फर्जी IAS पत्नी हुई गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »